Shahrukh Khan Dunki First Drop: शाहरुख खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर फैंस उनको शुभकामनाएं दे रहे हैं। बीती रात लोगों ने मन्नत के बाहर उनके जन्मदिन का जश्न मनाया। इस खास मौके पर शाहरुख खान की फिल्म डंकी का फर्स्ट ड्रॉप (Shahrukh Khan Dunki First Drop) रिलीज हो गया है। इस खास मौके पर शाहरुख खान ने अपने फैंस को खास तोहफा दिया है। पिछले काफी दिनों से कहा जा रहा था कि शाहरुख खान के जन्मदिन पर डंकी का टीजर रिलीज किया जाएगा। हालांकि मेकर्स ने इस बात की कोई घोषणा नहीं थी, लेकिन शाहरुख खान ने बीती रात की अपनी पोस्ट में इस बात का हिंट दे दिया था कि डंकी का फर्स्ट ड्रॉप रिलीज हो सकता है।
यह भी पढ़ें: SRK Birthday: पहली ही फिल्म से हिट हो गई थी बाप-बेटे की जोड़ी, 20 करोड़ के बजट में की थी 1300 करोड़ से ज्यादा की कमाई
कैसा है ट्रेलर
डंकी का टीजर शाहरुख के फैंस के लिए दोहरी खुशी लेकर आया है। टीजर की पहली झलक के बाद फिल्म की कहानी कुछ यूं समझ में आई है कि यह पांच दोस्तों की कहानी है, जो विदेश जाने की सारी जुगत लगाते नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान ने अपने इन दोस्तों को लंदन ले जाने की जिम्मेदारी ली है। डंकी प्यार और दोस्ती को सेलिब्रेट करती है। टीजर में कई सारे फन एलिमेंट देखने को मिलते हैं। मूवी के कैरेक्टर्स काफी कलरफुल हैं। बहुत जल्द फिल्म का ड्रॉप 2 रिलीज किया जाएगा। फिल्म की पहली झलक ‘डंकी ड्रॉप 1’ राजकुमार हिरानी के सिनेमा की शानदार झलक दिखाता है।
पुरानी फिल्मों के लुक्स दोहराते दिखे शाहरुख
टीजर की शुरुआत में ही शाहरुख खान रेगिस्तान के एरिया में भागते हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ कुछ और लोग भी हैं। कोई शूटर उन्हें शूट करने की कोशिश कर रहा है। वे विदेश जाने के लिए निकले हैं, शाहरुख अपने दोस्तों संग विदेश पहुंच पाते हैं कि नहीं इसी के इर्द-गिर्द कहानी बनाई गई है। टीजर में शाहरुख अपनी पुरानी फिल्मों के लुक्स को दोहराते दिख रहे हैं।
कब रिलीज होगी डंकी
बता दें कि शाहरुख खान की ये फिल्म पहले 22 दिसंबर, 2023 को रिलीज होने वाली थी लेकिन बाद में इसकी रिलीज को 21 दिसंबर 2023 रख दिया गया। क्रिसमस के मौके पर शाहरुख खान फैंस के लिए एंटरटेनमेंट का ओवरडोज लेकर आए हैं। फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। इस फिल्म में शाहरुख के अलावा विक्की कौशल, बोमन ईरानी, सतीश शाह और तापसी पन्नू भी नजर आएंगी।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
43 mins agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 hr agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
3 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
4 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
6 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
6 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
7 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines