Shahrukh Khan Indian Of The Year Award: शाहरुख खान के देश की नहीं दुनिया में भी भरपूर चाहने वाले हैं। पिछले साल उन्होंने अपने फैंस के लिए एक के बाद एक तीन फिल्में रिलीज की थीं। पठान, जवान और डंकी तीनों ही सुपरहिट रही हैं और फैंस ने उनपर खूब प्यार लुटाया है। इस साल शाहरुख खान फिर से हैट्रिक लगाने की तैयारी में हैं। उनकी दो फिल्मों की तो हिंट मिल गई है। इसी बीच शाहरुख खान को CNN-न्यूज 18 इंडियन ऑफ दी ईयर 2023 अवॉर्ड से नवाजा गया है। साल 2019 के बाद शाहरुख खान की यह पहली मीडिया अपीरियंस थी। इस शो के दौरान शाहरुख खान ने भावुक होकर इस कदर स्पीच दी कि हर कोई उनका जबरा फैन हो गया।
परिवार के संघर्ष पर की बात
CNN-न्यूज 18 इंडियन ऑफ दी ईयर 2023 अवॉर्ड के दौरान शाहरुख खान ने मंच से करीब 10 मिनट की इमोश्नल कर देने वाली स्पीच दी। इस दौरान उन्होंने खुद के ब्रेक लेने से लेकर परिवार के संघर्ष और साल 2023 की सफल फिल्मों पर भी बात की। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘मैं कुछ अजीब बात कहना चाहता हूं, मैंने अपनी स्पीच लिखकर रखी है, क्योंकि इसे तीन से चार बार चेक किया जाता है, ताकि मैं कुछ गलत ना बोल दूं। लेकिन अगर मैं ऐसा करता हूं तो मुझे बताया भी जाता है।
यह भी पढ़ें: बॉयफ्रेंड के चक्कर में Janhvi ने Sara Tendulkar को किया अनफॉलो! जानें क्या है ‘सारा’ माजरा
‘मैं हर काल का इंडियन हूं’
शाहरुख आगे कहते हैं, ‘लेकिन मैं फिर भी यह कहना चाहूंगा, जो कि बहुत अजीब लग सकता है, कि मुझे ऐसा नहीं लगता कि मैं इंडियन ऑफ द ईयर हूं, मुझे लगता है कि मैं अब तक जितने साल बीते हैं, उन सभी का इंडियन ऑफ द ईयर रहा हूं और आने वाले हर साल का इंडियन रहूंगा। लेडीज एंड जेंटलमैन, मुझे असल में लगता है कि मैं हर काल का इंडियन हूं।’
‘मेरा सपोर्ट करने के लिए थैंक्यू’
इसके आगे उन्होंने कहा, ‘मैं यहां मौजूद हर किसी को और टीवी पर मुझे देखने वाले सभी लोगों को थैंक्यू कहना चाहता हूं। आप में से जितने भी लोग इस साल मेरी फिल्में देखने आए थे, आप में से कुछ को वह पसंद नहीं आई होंगी, लेकिन मैं अंदर से जानता हूं कि आप वहां आए थे मेरा और मेरे परिवार का सपोर्ट करने के लिए, इसलिए मैं आपके सामने नतमस्तक हूं। मेरे परिवार, मेरे बच्चों, मेरे प्रियजनों को इतना प्यार और खुशी देने के लिए थैंक्यू। एक बार फिर से मुझे स्टार बनाने के लिए मैं आपको थैंक्यू कहना चाहता हूं।’
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines