बॉयफ्रेंड के चक्कर में Janhvi ने Sara Tendulkar को किया अनफॉलो! जानें क्या है 'सारा' माजरा

Janhvi Kapoor Unfollow Sara Tendulkar: बी-टाउन के गलियारों में चर्चे हैं कि जाहन्वी कपूर ने बॉयफ्रेंड के चक्कर में सारा तेंदुलकर को अनफॉलो कर दिया है।

Janhvi Kapoor Unfollow Sara Tendulkar

image credit: जाहन्वी कपूर ने सारा तेंदुलकर को किया अनफॉलो

Janhvi Kapoor Unfollow Sara Tendulkar: सारा तेंदुलकर अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी अपने लुक्स की वजह से तो कभी शुभमन गिल के कारण उनके चर्चे होते रहते हैं। लेकिन अब जो खबर आ रही है उसके चर्चा की वजह न तो सारा के लुक्स और न ही शुभमन गिल। बल्कि इस बार सचिन तेंदुलकर की लाडली जाहन्वी कपूर की वजह से छाई हुई हैं। दरअसल हाल ही में सारा तेंदुलकर को जाहन्वी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के पार्टी करते देखा गया था, जिसके बाद खबर आ रही है कि जाहन्वी कपूर ने सारा तेंदुलकर को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।

विज्ञापन

शिखर-सारा की पार्टी

विज्ञापन

बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों जाहन्वी कपूर और शिखर पहाड़िया के रिश्तों के चर्चे हैं। जाहन्वी कपूर ने शिखर संग रोमांस की खबरों पर कॉफी विद करण में बीते दिनों मुहर लगा दी थी। इस दौरान जाहन्वी ने शिखर को शिखु कहा था, जिसके बाद दोनों के रिश्तों के चर्चे तेज हो गए। जाहन्वी ने एक तरफ शिखर संग अपना रिश्ता कन्फर्म किया है, जिसके कुछ दिन के बाद शिखर सारा तेंदुलकर संग पार्ट करते नजर आए।

विज्ञापन

पहले कर रहीं थीं फॉलो

सारा और शिखर को साथ में देखने के बाद फैंस भी अब तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं। शायद फैंस को भी सारा का शिखर के साथ घूमना पसंद नहीं आया है। इसके अलावा शायद जाहन्वी को भी सारा और शिखर का साथ में घूमना रास नहीं आ रहा है और उन्होंने सारा को अनफॉलो कर दिया है। हालांकि वह पहले उनको फॉलो कर रही थीं।

विज्ञापन

जाहन्वी को नहीं पसंद आए सारा के पोस्ट

विज्ञापन

हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह सिर्फ कोरी अफवाह है या फिर इसके पीछे कोई सच्चाई भी है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक यूजर ने दावा किया कि जान्हवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ सारा तेंदुलकर की लेटेस्ट आउटिंग के कारण दोनों के बीच नाराजगी पैदा हो गई है और उन्होंने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इसपर बताया गया कि जान्हवी को सारा के ऐसे कई पोस्ट पसंद नहीं आए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ