बेहद इमोशनल है Dunki Drop 3, 'निकले थे कभी हम घर से' सुनकर आंखों में आ जाएंगे आंसू
Dunki Drop 3: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘डंकी’ का ड्राप थ्री रिलीज हो गया है, जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
Edited By Nancy Tomar

Edited By Nancy Tomar

Dunki Drop 3: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘डंकी’ का ड्राप थ्री रिलीज हो गया है। ‘डंकी’ के ड्राप थ्री में इस फिल्म का नया गाना ‘निकले थे कभी हम घर से’ रिलीज हुआ है, जो बेहद इमोशनल है।
टी-सीरीज ने इस गाने को अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। जैसे ही गाना रिलीज हुआ तो सोशल मीडिया पर छा गया। वहीं, फैंस भी इस पर जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
बता दें कि टी-सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर ‘डंकी’ का नया गाना रिलीज हुआ है, जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। साथ ही इसे शाहरुख खान ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। किंग खान ने इस गाने को शेयर करते हुए बेहद खूबसूरत और लंबा कैप्शन लिखा है।
Aaj aise hi dil mein aaya yeh gaana toh aapke saath share kar raha hoon…
Raju aur Sonu naam se hi lagte hain ke apne hi koi honge. Aur yeh gaana joh dono ne banaya hai, yeh bhi apnon ka hai. Apne ghar waalon ki yaadon ka hai…apni mitti ka hai…apne desh ki baahon mein sukoon…— Shah Rukh Khan (@iamsrk) December 1, 2023
शाहरुख खान ने लिखा कि आज ऐसे ही दिल में आया ये गाना तो आपके साथ शेयर कर रहा हूं। राजू और सोनू नाम से ही लगते हैं अपने ही कोई होंगे और ये गाना जो दोनों ने बनाया है, ये भी अपनों का है। अपने घर वालों का है… अपनी मिट्टी का है… अपने देश की बाहों में सुकून मिलने का है। हम सब कभी ना कभी अपने घर से… गांव से… शहर से… दूर निकल जाते हैं, जिंदगी बनाने के लिए, लेकिन दिल हमारा अपने घरों में ही रहता है… देश में ही रहता है। मेरा फेवरेट फ्रॉम डंकी।
https://www.instagram.com/p/C0TVh76oXUH/
वहीं, अब यूजर्स भी इस गाने पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ये गाना सीधा मेरे दिल को छू गया। दूसरे यूजर ने लिखा कि यह गाना सभी भारतीय सैनिकों, डॉक्टरों, सभी लोगों के दिल को छू रहा है… एक तीसरे यूजर ने लिखा कि बहुत खूबसूरत गाना। इस तरह फैंस इस गाने पर अपना प्यार बरसा रहे हैं। बता दें कि शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘डंकी’ 22 दिसंबर को 2023 सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। फैंस बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: