कौन हैं सबसे ज्यादा फीस लेने वाली TV एक्ट्रेस? जिन्होंने करोड़पति बिजनेसमैन से की शादी

Ankita Lokhande: छोटे पर्दे पर अपना जलवा दिखाने वाली अभिनेत्री अंकिता लोखंडे आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है।

Ankita Lokhande

INSTAGRAM

Ankita Lokhande: छोटे पर्दे पर अपना जलवा दिखाने वाली अभिनेत्री अंकिता लोखंडे आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। एक्ट्रेस की बड़ी फैन फॉलोइंग है और वो टीवी शो पवित्र रिश्ता से घर-घर मशहूर हो चुकी है।

विज्ञापन

इन दिनों अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 17’ में अपने अभिनय के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंकिता टीवी की सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाली एक्ट्रेस हैं। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा आइए बताते हैं कि एक्ट्रेस बिग बॉस 17 में रहने के लिए प्रति सप्ताह कितनी फीस चार्ज कर रही हैं और उनके पति कौन हैं?

विज्ञापन

बिग बॉस 17 के लिए प्रति सप्ताह इतनी फीस ले रही अंकिता लोखंडे

टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अंकिता लोखंडे बिग बॉस 17 के लिए प्रति सप्ताह 12 लाख रुपये ले रही हैं। ये टीवी की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस में से है। हालांकि ये मीडिया रिपोर्ट के आधार पर है, इसको लेकर अंकिता या उनकी टीम और बिग बॉस के निर्माताओं ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन

कौन हैं विक्की जैन?

बता दें कि अंकिता लोखंडे जहां इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं, वहीं, विक्की जैन भी एक सफल बिजनेसमैन हैं, जिनके पास एमबीए की डिग्री है और वह एक कुशल उद्यमी हैं। विक्की महावीर इंस्पायर ग्रुप के प्रबंध निदेशक हैं, जो कोयला व्यापार, वॉशरी संचालन, लॉजिस्टिक्स, बिजली उत्पादन, हीरे और रियल एस्टेट सहित विभिन्न क्षेत्रों में शामिल एक बहुमुखी उद्यम है।

विज्ञापन

‘बिग बॉस 17’ में अंकिता और विक्की का जलवा

इतना ही नहीं बल्कि रिपोर्ट्स की मानें तो विक्की जैन जांजगीर में कोल वॉशरी के मालिक हैं। उनके व्यवसाय की अनुमानित कुल संपत्ति लगभग 100 करोड़ रुपये है। इसके अलावा, उनका पारिवारिक व्यवसाय रियल एस्टेट में भी फैला हुआ है और उनका एक फर्म नाम महावीर बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स है। वह बॉक्स क्रिकेट लीग (बीसीएल) टीम, मुंबई टाइगर्स के मालिक भी थे। वहीं, इन दिनों अब अंकिता और उनके पति सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 17’ में अपना जलवा दिखा रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ