Dunki Day 9-Salaar Day 8 Box Office Collection (early estimates): सिनेमाघरों में इन दिनों शाहरुख खान और प्रभास की फिल्म में मानों कमाई करने की होड़-सी लगी है।
दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूती से बना रखी है और जमकर नोट छाप रही है। इस बीच अब ‘डंकी’ की 9वें और ‘सालार’ की 8वें दिन की कमाई के आंकड़े आ गए हैं। आइए जानते हैं कि इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है?
यह भी पढ़ें- क्या Dhoom 4 में दिखेगा Shahrukh Khan और Ram Charan का जलवा? जानें सच्चाई
Dunki ने किया इतना कलेक्शन
शाहरुख खान की ‘डंकी’ की बात करें तो Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार (शुरूआती अनुमान) इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 9वें दिन लगभग 9.59 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि ये अभी शुरूआती अनुमान है, इनमें कुछ बदलाव संभव है। इसी के साथ किंग खान की इस फिल्म की कुल कमाई 169.81 करोड़ रुपये हो जाएगी।
Salaar की कमाई
वहीं, प्रभास की ‘सालार’ की बात करें तो Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार (शुरूआती अनुमान) इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 8वें दिन 10.00 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। हालांकि ये अभी ऑफिशियल नंबर नहीं है और इनमे फेरबदल हो सकता है। इसी के साथ इस फिल्म की कुल कमाई 318.00 करोड़ रुपये हो जाएगी।
‘डंकी’ और ‘सालार’ में कांटे की टक्कर
बता दें कि शाहरुख खान की ‘डंकी’ और प्रभास की ‘सालार’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर हुई। दोनों फिल्में कमाई की रेस में लंबी दौड़ कर रही है। हालांकि अगर प्रभास की फिल्म के हिंदी बेल्ट के कलेक्शन की बात की जाए, तो ये फिल्म किंग खान की फिल्म से बेहद पीछे चल रही है। ऐसे में ये बड़ा सवाल है कि क्या ‘सालार’, शाहरुख खान की ‘डंकी’ को पछाड़ते हुए आगे निकल पाएगी।
हिंदी बेल्ट में शाहरुख से पीछे प्रभास की फिल्म
बता दें कि शाहरुख खान ‘डंकी’ से पहले पठान और जवान से बॉक्स ऑफिस पर जमकर गदर मचा चुके हैं। ऐसे में ‘सालार’ का ‘डंकी’ से आगे निकलना बेहद मुश्किल लग रहा है। हालांकि दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर ‘सालार’ अपना जलवा दिखा रही है और जमकर कमाई कर रही है।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
5 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
9 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
12 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
12 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
12 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
18 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines