क्या Dhoom 4 में दिखेगा Shahrukh Khan और Ram Charan का जलवा? जानें सच्चाई
Shah Rukh Khan-Ram Charan In Dhoom 4: शाहरुख खान और राम चरण को लेकर खबरें आ रही हैं कि दोनों सुपरस्टार ‘धूम 4’ में नजर आएंगे। जानें सच्चाई
Edited By Nancy Tomar

Edited By Nancy Tomar

Shah Rukh Khan-Ram Charan In Dhoom 4: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है।
इस बीच किंग खान और साउथ के सुपरस्टार राम चरण को लेकर खबरें आ रही हैं कि ये दोनों सुपरस्टार अब ‘धूम 4’ में नजर आने वाले हैं। इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं पूरा सच्चाई…
दरअसल, ‘धूम 4’ को लेकर जमकर चर्चा हो रही है कि शाहरुख खान और राम चरण फिल्म का हिस्सा होंगे। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये अफवाहें गलत हैं। साथ ही मेकर्स की तरफ से इसको लेकर कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है। इतना ही नहीं बल्कि instantbollywood ने भी इसे लेकर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा किया है।
इस पोस्ट को शेयर करते हुए instantbollywood ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि शाहरुख खान के ‘धूम 4’ में काम करने की खबरें गलत हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म पर फिलहाल काम चल रहा है, लेकिन अभी तक फिल्म की कास्ट तय नहीं की गई है। इससे पहले कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि धूम 4 में शाहरुख और राम चरण अभिनय करेंगे। हालांकि अभी ऐसा कुछ नही है।
बता दें कि इस फिल्म के सभी पार्ट्स ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है। पहले पार्ट की बात करें तो इस फिल्म के पहले पार्ट में अभिषेक बच्चन, ऋतिक रोशन, रिम्मी सेन और ईशा देओल जैसे कलाकार लीड रोल में थे। वहीं, दूसरे पार्ट में अभिषेक बच्चन, ऋतिक रोशन, ऐश्वर्या राय बच्चन और बिपासा बसु ने अपना जलवा दिखाया था। साथ ही इस फिल्म के तीसरे पार्ट में आमिर खान, अभिषेक बच्चन और कटरीना कैफ नजर आए थे। अब फैंस को ‘धूम 4’ का बेसब्री से इंतजार है। साथ ही फिल्म की कास्ट क्या होगी इसके लिए भी फैंस में बेकरारी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: