Dunki Day 8-Salaar Day 7 Box Office Collection (early estimates): सिनेमाघरों में शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ ने गदर मचा रखा है। फैंस को ये फिल्म खूब पसंद आ रही है। वहीं, साउथ के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘सालार’ भी थिएटर्स में अपना जलवा दिखा रही है।
इस बीच अब ‘डंकी’ की 8वें दिन और ‘सालार’ की 7वें दिन की कमाई के आंकड़े भी आ गए हैं। आइए जान लेते हैं कि किस फिल्म ने कितनी कमाई की है?
यह भी पढ़ें- Arbaaz Khan ने Shura के लिए गाया गाना, तो यूजर्स बोले- ‘अब दुल्हन कहेगी तलाक, तलाक, तलाक’
Dunki ने किया इतना कलेक्शन
पहले बात शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ की करें तो Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार (शुरूआती अनुमान) किंग खान की इस फिल्म ने अपनी रिलीज के दिन 8वें दिन लगभग 9 करोड़ रुपये की भारतीय कमाई की है। हालांकि अभी ये फिल्म के अनुमानित आंकड़े है, ऑफिशियल नंबर आने के बाद इनमें कुछ बदलाव हो सकता है। इसी के साथ ‘डंकी’ की कुल कमाई 161.01 करोड़ रुपये हो गई है।
Salaar ने किया इतना कारोबार
वहीं, बात प्रभास की ‘सालार’ की करें तो Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार (शुरूआती अनुमान) इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 7वें दिन सभी भाषाओं में लगभग 13.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। ये अभी अनुमानित आंकड़े है, इनमें कुछ फेरबदल संभव है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 308.90 करोड़ रुपये हो गई।
Dunki-Salaar में जबरदस्त टक्कर
बॉक्स ऑफिस पर इन दोनों फिल्मों में जबरदस्त टक्कर चल रही है। दोनों ही अपनी-अपनी कमाई में जमकर मेहनत कर रही है और जबरदस्त कमाई कर रही है। हालांकि इन दिनों टिकट खिड़की पर रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ भी मौजूद है। इस फिल्म को रिलीज हुए 28 दिन हो चुके हैं और ये टिकट खिड़की पर अभी भी अपनी पकड़ बनाए हुए है।
Animal ने की इतनी कमाई
बता दें कि Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार (शुरूआती अनुमान) इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 28वें दिन 0.80 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि ये अभी शुरूआती अनुमान है। इसमें थोड़ा बहुत ऊपर-नीचे हो सकता है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 540.84 करोड़ रुपये हो जाएगी।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
4 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
8 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
11 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
11 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
11 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
17 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines