हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Dunki ने 100 करोड़ क्लब में की एंट्री, तो Salaar ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा

Dunki Day 4-Salaar Day 3 Box Office Collection: प्रभास की फिल्म ‘सालार’ और शाहरुख खान की ‘डंकी’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रखी है।

विज्ञापन
instagram

Dunki Day 4-Salaar Day 3 Box Office Collection: प्रभास की फिल्म ‘सालार’ तो जैसे बॉक्स ऑफिस को लूटने की कसम खाकर सिनेमाघरों में आई है। वहीं, शाहरुख खान की ‘डंकी’ भी टिकट खिड़की पर नोट छापने में पीछे नहीं हट रही है।

दोनों फिल्मों में बॉक्स ऑफिस पर कांटे की टक्कर है, ऐसे में अब सालार का तीसरे दिन और डंकी का चौथे दिन का कलेक्शन आ गया है। आइए जानते हैं कि दोनों फिल्मों ने कितनी कमाई की है?

यह भी पढ़ें- Arbaaz khan से कितनी छोटी हैं ‘खान परिवार’ की नई बहू Shura Khan? जानें दोनों के बीच कितना ऐज गेप?

विज्ञापन

फिल्म ‘डंकी’ की कमाई

पहले बात शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ की करें तो Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, किंग खान की इस फिल्म ने अपनी रिलीज के चौथे दिन 32.2 करोड़ रुपये की भारतीय कमाई की है। हालांकि ऑफिशियल नंबर आने के बाद इनमे कुछ फेरबदल हो सकता है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 107.13 करोड़ रुपये हो जाएगी।

‘सालार’ का कलेक्शन

वहीं, प्रभास की ‘सालार’ की बात करें तो Sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन सभी भाषाओं में लगभग 62.89 करोड़ रुपये की भारतीय कमाई की है। अभी ये ऑफिशियल नंबर नहीं है। इन अनुमानित आंकड़ो में कुछ बदलाव हो सकता है। इसी के साथ ‘सालार’ की कुल कमाई 209.94 करोड़ रुपये हो जाएगी।

विज्ञापन

आदिपुरुष से तीसरे दिन भी पिछड़ गई ‘सालार’

हालांकि अगर प्रभास की ‘सालार’ की तीसरे दिन की कमाई देखी जाए तो वो आदिपुरुष की तीसरे दिन की कमाई से कम है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। Sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक, आदिपुरुष ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन 69.1 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, ‘सालार’ ने तीसरे दिन 62.89 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जो आदिपुरुष से बहुत कम है।

बॉक्स ऑफिस पर ‘डंकी’ और ‘सालार’ का जलवा

बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर प्रभास की ‘सालार’ और शाहरुख खान की ‘डंकी’ में जबरदस्त भिड़ंत हुई। दोनों फिल्में टिकट खिड़की पर नोट छापने में लगी है और इस रेस में हिंदी बेल्ट में शाहरुख खान की फिल्म आगे चल रही है। वहीं, प्रभास की ‘सालार’ हिंदी में भले ही किंग खान की फिल्म से पीछे हो, लेकिन दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कमाल कर रही है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola