Dunki Day 14-Salaar Day 13 Box Office Collection (early estimates): इन दिनों सिनेमाघरों में दो बड़ी फिल्मों ने पैर जमा रखे हैं। दोनों ही फिल्में बेहद शानदार कमाई कर रही हैं।
इस बीच शाहरुख खान की ‘डंकी’ का 14वें दिन और प्रभास की ‘सालार’ का 13वें दिन का कलेक्शन आ गया है। आइए जानते हैं कि इन दोनों फिल्मों ने कितनी कमाई की है और इनका टोटल कारोबार कितना हो गया है?
यह भी पढ़ें- Ira Khan की शादी में Ex वाइफ को Kiss करते दिखे Aamir Khan, वीडियो वायरल
Dunki ने 14वें दिन की इतनी कमाई
सबसे पहले बात किंग खान की फिल्म ‘डंकी’ की करें तो Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार (शुरुआती अनुमान), इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 14वें दिन 3.30 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि अभी ये आंकडे़ शुरुआती अनुमान के आधार पर है। इनमें कुछ बदलाव हो सकता है। इसी के साथ शाहरुख खान की इस फिल्म की टोटल कमाई 203.92 करोड़ रुपये हो जाएगी।
Salaar का 13वें दिन का कारोबार
वहीं, प्रभास की ‘सालार’ की बात करें तो Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार (शुरुआती अनुमान), इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 13वें दिन सभी भाषाओं लगभग 5.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। अभी ये शुरुआती अनुमान के आधार पर है। ऑफिशियल नंबर आने के बाद कुछ फेरबदल संभव है। इसी के साथ रिबेल स्टार की इस फिल्म की टोटल कमाई 373.57 करोड़ रुपये हो जाएगी।
दोनों फिल्मों में बॉक्स ऑफिस पर कांटे की टक्कर
बता दें कि इन दोनों फिल्मों में बॉक्स ऑफिस पर कांटे की टक्कर चल रही है। हालांकि प्रभास की ‘सालार’ शाहरुख खान की ‘डंकी’ से एक दिन बाद रिलीज हुई थी, लेकिन फिर भी हिंदी बेल्ट में किंग खान की फिल्म रिबेल स्टार की फिल्म को पछाड़कर बहुत आगे निकल चुकी है। ऐसे में सालार का हिंदी बेल्ट में डंकी से आगे निकलना मुश्किल है। हालांकि दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर प्रभास की सालार ने अपना डंका बजा रखा है और फिल्म बेहद शानदार कमाई कर रही है। देखने वाली बात होगी कि इन दोनों ही फिल्मों की कमाई कहां जाकर रुकेगी?
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
7 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
8 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
8 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
10 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
11 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
12 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
13 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
13 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines