हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Salaar के आते ही औंधे मुंह गिरी Dunki, बॉक्स ऑफिस पर SRK की फिल्म का तीसरे दिन बुरा हाल

Dunki Box Office Collection Day 3: फिल्म ‘डंकी’ की तीसरे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। आइए जानते है…

विज्ञापन
instagram

Dunki Box Office Collection Day 3: शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ को रिलीज हुए आज तीसरा दिन है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार ओपनिंग की। इस बीच अब जान लेते हैं कि इस फिल्म ने तीसरे दिन कितना कलेक्शन किया है। साथ ही आपको बताते हैं कि इस साल रिलीज हुई सुपरहिट फिल्मों ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन कितना कारोबार किया। आइए जानते हैं…

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार (शुरुआती अनुमान), किंग खान की फिल्म ‘डंकी’ ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन लगभग 26.16 करोड़ रुपये की भारतीय कमाई की है। हालांकि ये अभी अनुमानित आंकडे़ हैं। ऑफिशियल नंबर आने के बाद कुछ बदलाव हो सकता है। इसी के साथ इस फिल्म की कुल कमाई 75.48 करोड़ रुपये हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- जब Dunki देखने गईं Ridhi Dogra, तो लोगों को आई ‘Jawan की मम्मी’ की याद

साल 2023 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्मों की तीसरे दिन की कमाई

जवान

कुछ महीने पहले रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ की तीसरे दिन की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन 77.83 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 640.25 करोड़ रुपये रहा था।

पठान

साल 2023 के शुरू में आई किंग खान की फिल्म ‘पठान’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन शानदार कमाई की। इस फिल्म ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन 39.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, इस फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो इसने 540.51 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

एनिमल

रणबीर कपूर की हालिया रिलीज फिल्म ‘एनिमल’ ने भी टिकट खिड़ती पर जमकर नोट छापे हैं। इस फिल्म ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन 71.46 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। हालांकि फिल्म ने अभी भी टिकट खिड़की पर अपनी पकड़ बना रखी है। देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म की कमाई कहां जाकर रुकेगी।

टाइगर 3

सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ ने भी अपनी रिलीज के दिन शानदार कमाई की। इस फिल्म ने तीसरे दिन 44.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। साथ ही इस फिल्म की कुल कमाई 282.79 करोड़ रुपये रही।

गदर 2

सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ ने भी अपनी रिलीज के तीसरे दिन जमकर नोट छापे। इस फिल्म ने तीसरे दिन 51.7 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं, फिल्म की टोटल कमाई 525.7 करोड़ रुपये रही।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें