Dunki and Salaar: शाहरुख खान की ‘डंकी’ और प्रभास की ‘सालार’ को लेकर बज बना हुआ है। फैंस को बेसब्री से इन फिल्मों के रिलीज होने का इंतजार है।
‘डंकी’ के रिलीज होने में महज चार और ‘सालार’ की रिलीज में पांच दिन का समय बचा है। ऐसे में फैंस बेहद एक्साइटेड हैं और पहले दिन पहला शो देखने के लिए बेकरार है। दोनों ही फिल्मों की एंडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है।
यह भी पढ़ें- फिर सजेगी ‘साल की सबसे शानदार शाम’, 23वें Indian Television Academy Awards में लगेगा सितारों का मेला
बॉक्स ऑफिस पर होगी बड़ी टक्कर
किंग खान की ‘डंकी’ 21 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में एंट्री के लिए तैयार है, तो प्रभास की ‘सालार’ 22 दिसंबर 2022 को थिएटर्स में दस्तक देगी। दोनों फिल्मों में बॉक्स ऑफिस पर कांटे की टक्कर होगी और ये साल के अंत में टिकट खिड़की पर बड़ा क्लैश भी होगा। दोनों ही फिल्मों को लेकर बज बना हुआ है और फैंस में भी दोनों फिल्मों के लिए क्रेज देखने को मिल रहा है। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि कौन किस पर भारी पडे़गा। हालांकि एडवांस बुकिंग में दोनों ही फिल्मों की कमाई कमाल कर रही है।
टिकट खिड़की पर कौन करेगा धमाका?
बता दें कि ‘डंकी’ से पहले शाहरुख खान इस साल ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर चुके हैं। वहीं, प्रभास ने भी ‘आदिपुरुष’ से टिकट खिड़की पर दस्तक दी थी, हालांकि ये फिल्म कुछ खास कमाई नहीं कर सकीं। ऐसे में दोनों फिल्मों की टक्कर बड़ी बात है। देखने वाली बात होगी कि टिकट खिड़की पर कौन-सी फिल्म क्या कमाल करेगी।
दोनों फिल्मों की स्टारकास्ट
वहीं, अगर ‘डंकी’ की बात करें तो इसमें शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू, विक्की कौशल, सतीश शाह, बोमन ईरानी जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। प्रभास की ‘सालार’ में एक्टर के अलावा मीनाक्षी चौधरी, पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन, सारण शक्ति जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। फैंस को बेसब्री से इन फिल्मों के रिलीज होने का इंतजार है।
संबंधित खबरें
गिरफ्तार होंगी राखी सावंत? गैर-जमानती वारंट जारी, क्या है 16 साल पुराना केस
1 hr agoइमरान खान ने FRRO के ‘लीव इंडिया’ नोटिस को बॉम्बे हाईकोर्ट में दी चुनौती
9 hrs ago'नाम-इज्जत 5 करोड़ के लिए दांव पर लगाऊं?' चेक बाउंस केस पर बोले राजपाल यादव
12 hrs agoएक्टर अजय देवगन के बंगले पर चला हथौड़ा, BMC ने ढहाया 'अवैध' हिस्सा
19 hrs agoकाव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर लेंगे 7 फेरे, शादी की तारीख आई सामने
20 hrs agoHoney Singh से महाराष्ट्र साइबर सेल ने की 2 घंटे तक पूछताछ
20 hrs agoविजय-रश्मिका की फिल्म हुई रिलीज, पहले दिन 'राणाबली' ने इतनी की कमाई
22 hrs ago'हम बांग्लादेश या नेपाल नहीं, सत्ता परिवर्तन...', बोले एक्टर प्रकाश राज
23 hrs ago'राणाबाली' और 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, जानें कलेक्शन
1 day agoसूर्यकुमार यादव बने शाहरुख खान के पड़ोसी, दुबई में खरीदा लग्जरी घर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines