फिर सजेगी 'साल की सबसे शानदार शाम', 23वें Indian Television Academy Awards में लगेगा सितारों का मेला

23rd Indian Television Academy Awards: इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड्स का आगाज होने जा रहा है, जिसमें कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा।

23rd Indian Television Academy Awards

instagram

23rd Indian Television Academy Awards: मनोरंजन जगत से जुडे़ हर कलाकार को इस खास दिन का बेहद बेसब्री से इंतजार रहता है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड्स के बारे में।

विज्ञापन

इस बार 31 दिसंबर, 2023 को 23वें इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड्स का आगाज होगा, जिसका कलाकारों को बेहद बेसब्री से इंतजार है। ये शाम बेहद शानदार होगी और इसमें सितारों का मेला लगेगा।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/reel/C08wDMus1SR/?utm_source=ig_embed&ig_rid=312cae4f-1a33-496e-a498-86148a1917ff

विज्ञापन

क्या होता है ITA अवार्ड्स?

इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड को आईटीए अवॉर्ड के नाम से भी जाना जाता है। इस अवॉर्ड फंक्शन का हर कलाकार बेसब्री से इंतजार करता है। हिंदी भाषा के टेलीविजन में अलग-अलग कलाकारी और मनोरंजन उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड का आयोजन किया जाता है और ये एक वार्षिक पुरस्कार समारोह है।

कब होगा 23वें इंडियन टेलीविजन अकैडमी अवॉर्ड का आयोजन?

इस बार 31 दिसंबर, 2023 को 23वें इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड का आगाज होने जा रहा है। इस फंक्शन में सिनेमा जगत की बड़ी हस्तियां अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी। बता दें कि ये अवॉर्ड्स फंक्शन इंडस्ट्री के सबसे प्रमुख और प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में आता है। इसमें टेलीविजन, ओटीटी और फिल्म जगत से जुड़ी हस्तियों को उनके बेहतर काम के लिए नवाजा जाएगा।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/C08wDMus1SR/

कहां देख सकेंगे अवॉर्ड फंक्शन?

फैंस भी अपने पसंदीदी स्टार्स को अवॉर्ड लेते देखने के लिए बेकरार है। दर्शक इस अवॉर्ड समारोह को 31 दिसंबर को शाम 7.30 बजे स्टार प्लस और डिज्नी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं। बता दें कि 2023 की आखिरी शाम 7.30 बजे स्टार प्लस पर इस अवॉर्ड फंक्शन को प्रसारित किया जाएगा। आईटीए अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट की शोभा बढ़ाने के लिए यहां सितारों शिरकत करेंगे।

विज्ञापन

लेटेस्ट प्रोमो वीडियो

बता दें कि स्टार प्लस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर इस फंक्शन का लेटेस्ट प्रोमो वीडियो शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि सबसे बड़े सितारों के साथ साल की सबसे शानदार शाम, अपने पसंदीदा स्टार परिवार के साथ जश्न के लिए हो जाइए तैयार!, देखिएगा जरूर, #ITAAwards, 31 दिसंबर, शाम 7.30 बजे, स्टारप्लस और डिज्नी+ हॉटस्टार पर।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ