Dulquer Salmaan: साउथ स्टार दुलकर सलमान चर्चाओं में आ गए हैं. एक्टर की एक ऐसी प्रोफाइल ने ऑडियंस का ध्यान खींचा है जो उन्हीं के जैसी लगती है. दरअसल एक्टर के नाम से एक फर्जी X अकाउंट बना हुआ है जिसे फैंस दुलकर सलमान का रियल अकाउंट समझकर फॉलो कर रहे हैं. साथ ही एक्टर ने ये भी कहा है कि ये अकाउंट ऐसे पोस्ट शेयर कर रहा है जिससे लोगों को ये रियल अकाउंट लग रहा है. वहीं अब एक्टर ने एक पोस्ट शेयर कर फैंस को चेतावनी दी है कि इस अकाउंट पर भरोसा ना करें और इसे फॉलो करने से भी बचें. सोशल मीडिया पर दुल्कर सलमान का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.
दुलकर सलमान ने फैंस को दी सलाह
दरअसल काफी समय से दुल्कर सलमान जैसा ही एक पैरोडी अकाउंट ऑडियंस के बीच फेमस हो रहा है. इस अकाउंट को देखकर फैंस इतने कंफ्यूज हो गए कि वो इस अकाउंट को दुलकर सलमान का असली अकाउंट समझने लगे और इसे फॉलो भी करने लगे. वहीं अब दुलकर सलमान ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर इस फर्जी अकाउंट को लेकर पोस्ट शेयर किया है और इस पोस्ट के जरिए अपने फैंस को चेतावनी दी है. एक्टर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल होने लगा है.
यह भी पढ़ें: Lata Mangeshkar Birth Anniversary: ‘सुरों से सजाया-संवारा…’, PM मोदी ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर को किया नमन
एक्टर का पोस्ट हुआ वायरल
एक्टर ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘सभी से निवेदन है कि वो @_dulQuer अकाउंट पर विश्वास ना करें. ये मेरा असली अकाउंट होने का दावा करता है. ये अकाउंट खुद को “पैरोडी अकाउंट” बताता है और इसलिए मेरे नाम से हर चीज पर कमेंट करना और मुझे नकली शुभकामनाएं देना मजेदार समझता है. चाहे फिल्मों के बारे में लिखना हो, दूसरे एक्टर्स के बारे में लिखना हो या मेरे परिवार के सदस्यों की नकली शुभकामनाएं भेजना हो, ये सब मेरे ही तरीके की कॉपी करता है. इससे बेवजह भ्रम और नेगेटिविटी फैल रही है.’
यह भी पढ़ें: ‘रिफंड चाहिए…’, समय रैना ने आयुष्मान खुराना की ‘पति-पत्नी और वो दो’ का उड़ाया मजाक; वीडियो वायरल
क्या बोले एक्टर?
एक्टर ने पोस्ट में आगे कहा, ‘मैंने इस अकाउंट को रिपोर्ट कर दिया है. साथ ही इस अकाउंट के खिलाफ ऑफिशियल शिकायत दर्ज करा दी है, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है.’ दुलकर सलमान का ये पोस्ट फैंस में काफी फेमस हो रहा है. इस पोस्ट के नीचे फैंस कमेंट करते हुए दुलकर सलमान को सपोर्ट भी कर रहे हैं. वहीं इस पोस्ट के नीचे इस पैरोडी अकाउंट ने भी दुलकर सलमान से माफी मांगी है. साथ ही खुद को एक्टर का बड़ा फैन बताया है.
संबंधित खबरें
दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
11 mins agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
1 hr agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
2 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट गोवा में फैमिली के साथ वेकेशन कर रहीं एन्जॉय
2 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
2 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
20 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
21 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
21 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
23 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines