Dulquer Salmaan Networth: बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री के स्टार्स अपनी लग्जरी लाइफ के लिए जाने जाते हैं। वहीं मलयालम स्टार दुलकर सलमान भी हाई-फाई लाइफ जीते हैं। स्क्रीन पर अपने चार्म और एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले दुलकर सलमान करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। एक्टर राज्य अवॉर्ड से लेकर दादासाहेब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव अवॉर्ड तक अपने नाम कर चुके हैं। आज यानी 28 जुलाई को दुलकर अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। चलिए इस खास मौके पर हम आपको उनकी लग्जरी लाइफ के बारे में बताते हैं। आइए जानते हैं दुलकर सलमान कितनी संपत्ति के मालिक है?
यह भी पढ़ें: विदेश में पढ़ाई, नौकरी और फिर एक्टिंग… Dulquer Salmaan का फिल्मी सफर
कितनी है नेटवर्थ?
‘लकी भास्कर’, ‘कल्कि 2898 AD’ और ‘सीता रामम’ जैसी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने वाले दुलकर सलमान रियल लाइफ में लग्जरी लाइफ जीते हैं। दुलकर मलयालम सुपरस्टार ममूटी के बेटे हैं। वहीं टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार ‘सीता रामम’ फेम एक्टर की अकेले की संपत्ति 57 करोड़ रुपये है।
कैसे करते हैं आय?
दुलकर सलमान अपनी एक फिल्म के लिए 8 करोड़ रुपये की फीस वसूलते हैं। वहीं साल 2017 में उनकी सालाना आय 9.28 करोड़ रुपये दर्ज की गई थी। इन आंकड़ों से उन्होंने फोर्ब्स इंडिया की सेलिब्रिटी 100 की लिस्ट में अपनी जगह बना ली थी। एक्टर ये कमाई अपनी फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट से करते हैं। वहीं इसके अलावा वो पब्लिक इवेंट्स में भी भाग लेते हैं।
कौन-कौन सी लग्जरी गाड़ियां?
‘लकी भास्कर’ फेम स्टार महंगी गाड़ियों के भी शौकीन हैं। उनके पास ऑडी क्यू 7, मर्सिडीज-बेंज एसएलएस एएमजी, पोर्श 911 कैरेरा एस, बीएमडब्ल्यू एम 3 कन्वर्टिबल और रेंज रोवर वोग, बीएमडब्ल्यू एक्स 6, बीएमडब्ल्यू जेड 4, बीएमडब्ल्यू एम 5, बीएमडब्ल्यू आई 8 और मर्सिडीज बेंज एएमजी जी 63 लग्जरी कार हैं। ये ही नहीं उनके पास ट्रायम्फ बोनविले जैसी लग्जरी बाइक भी है। वहीं एक्टर का दुबई में एक पेंटहाउस भी है, जिसकी कीमत लगभग 14 करोड़ है। बता दें हाल ही में वो ‘लकी भास्कर’ मूवी में नजर आए थे और ये नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।
यह भी पढ़ें: King Of Kotha का ट्रेलर रिलीज, दुलकर के राउडी अंदाज के दीवाने हुए शाहरुख खान
संबंधित खबरें
हॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
39 mins agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 hr agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
2 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
3 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट गोवा में फैमिली के साथ वेकेशन कर रहीं एन्जॉय
3 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
3 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
21 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
22 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
22 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines