आज कल बॉक्स ऑफिस पर साउथ सिनेमा का दबदबा बना हुआ है. इन दिनों साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दो बड़ी फिल्में जमकर गदर मचा रही है. इन फिल्मों को दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. इस लिस्ट में मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ और अर्जुन सरजा की मूवी ‘Blast’ का नाम आता है. ऐसे में अब उनके फैंस यह जानना चाहते हैं कि दोनों फिल्मों ने अब तक कितने का कलेक्शन किया है.
यह भी पढ़ें: Gullak 5 OTT Release: ओटीटी पर फिर सजेगी मिश्रा परिवार की महफिल, जानें कब रिलीज होगी ये फैमिली सीरीज?
‘दृश्यम 3’ 13वें दिन कितने का किया कारोबार
साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. यह एक सस्पेंस थ्रिलर मूवी है, जिसका दर्शक लंबे से इंतजार कर रहे थे. बता दे कि ‘दृश्यम फ्रैंचाइजी’ की ‘दृश्यम 3’ तीसरी किस्त है. इस सीरीज का पहला पार्ट साल 2013 में रिलीज किया गया था. वहीं ‘दृश्यम पार्ट 2’ 8 साल के लंबे इंतजार के बाद साल 2021 में रिलीज की गई थी. हालांकि ‘दृश्यम 3’ 21 मई को थिएटर्स में रिलीज की गई है और इस फिल्म ने पहले दिन 15.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. फिल्म को रिलीज हुए आज यानी 02 जून 2026 को 13 दिन हो चुके हैं. फिल्म ने 13 दिनों में खबर लिखे जाने तक 1.09 करोड़ रुपये कमाए हैं. वहीं फिल्म ने अब तक 99.99 करोड़ रुपये का कारोबार किया है.
यह भी पढ़ें: Friday Theatre Release: बॉक्स ऑफिस पर होगा बॉबी-वरुण का महाक्लैश, एक साथ रिलीज होंगी ये 2 बड़ी फिल्में
‘Blast’ ने 6वें दिन कितने का किया कलेक्शन?
वहीं अर्जुन सरजा की मूवी ‘Blast’ की बात करें, तो यह मूवी 28 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. ब्लास्ट फिल्म ने पहले दिन 1.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इस फिल्म को रिलीज हुए आज यानी 02 जून को 6 दिनों का समय हो चुका है. फिल्म ने 6वें दिन 2.18 करोड़ रुपये का कारोबार किया. अर्जुन सरजा की मूवी ‘Blast’ ने अब तक 19.73 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिसमें फिल्म ने तमिल में 16.54 करोड़ छापे हैं, तो वहीं फिल्म ने तेलुगु में 3.19 करोड़ का कलेक्शन किया है.
संबंधित खबरें
'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
38 mins agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
50 mins agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
1 hr agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
3 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
4 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
5 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
8 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
11 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
11 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines