Drishyam 3 Box Office Collection Day 2: मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. महज 2 दिनों में फिल्म की कमाई 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंच गई है. सोशल मीडिया पर भी मोहनलाल की क्राइम थ्रिलर का काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. वहीं देर रात फिल्म ने करोड़ों का कलेक्शन कर मेकर्स को मालामाल कर दिया. चलिए जानते हैं मोहनलाल की फिल्म ने 2 दिनों में अब तक बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर ली है?
देर रात कितना बढ़ा ‘दृश्यम 3’ का कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार दूसरे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 11.05 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. इसकी ऑक्यूपेंसी 44.5% रही. वहीं शोज की बात करें तो दूसरे दिन फिल्म के शोज 4,886 रहे. बीती रात 10 बजे तक फिल्म की कमाई 8.94 करोड़ थी. वहीं देर रात फिल्म की कमाई में 2.11 करोड़ का उछाल देखने को मिला, जिसके बाद फिल्म का दूसरे दिन का आंकड़ा 11.05 करोड़ पहुंच गया.
100 करोड़ के कितने पास?
मोहनलाल की क्राइम थ्रिलर ‘दृश्यम 3’ ने 2 दिनों में भारत में अब तक 26.90 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 31.18 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन 100 करोड़ के करीब पहुंच गया है. फिल्म ने अब तक दुनियाभर में 76.18 करोड़ की कमाई कर ली है. जल्द ही ये आंकड़ा 100 करोड़ के पार पहुंच सकता है. सोशल मीडिया पर फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है और ये ही वजह है कि फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है.
यह भी पढ़ें: Cannes 2026: इंतजार खत्म! ब्लू गाउन पहने ऐश्वर्या राय बच्चन पहुंचीं कान्स, दिलकश अदाओं से लूटी लाइमलाइट
‘दृश्यम 3’ की स्टारकास्ट
मोहनलाल की इस फिल्म का ऑडियंस को काफी लंबे समय से इंतजार था. फिल्म के पहले 2 पार्ट्स भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहे हैं, वहीं अब ‘दृश्यम 3’ भी सुपरहिट होने की राह पर निकल पड़ी है. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें मोहनलाल के साथ-साथ मीना, अंसीबा हसन और एस्थर अनिल भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. वहीं ये फिल्म सिनेमाघरों के बाद प्राइम वीडियो पर दस्तक देगी. हालांकि अभी तक फिल्म की ओटीटी रिलीज सामने नहीं आई है.
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
4 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
7 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
8 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
13 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
13 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
13 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
14 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
16 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines