YouTube पर बिल्कुल Free में देखें ये 7 थ्रिलर मूवीज, मिलेगा सस्पेंस और खौफ का तगड़ा डोज

YouTube Best Thriller Movies For Free: अगर आप थ्रिलर फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर पैसे फूंकना छोड़ें. आप YouTube पर बिल्कुल फ्री में ये 7 सस्पेंस से भरी फिल्में देख सकते हैं.

top 7 thriller movies on youtube
1 / 9
top 7 thriller movies on youtube

YouTube Best Thriller Movies For Free: अगर आप थ्रिलर फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर पैसे फूंकना छोड़ें. आप YouTube पर बिल्कुल फ्री में ये 7 सस्पेंस से भरी फिल्में देख सकते हैं.  

विज्ञापन

YouTube पर फ्री फिल्में

YouTube पर फ्री फिल्में2 / 9

YouTube पर कई ऐसी धांसू फिल्में हैं, जिन्हें आप बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं. अगर आप वाकई कुछ अच्छा देखना चाहते हैं, तो नीचे बताई गई इन फिल्मों के नाम अपनी वॉच लिस्ट में जरूर शामिल करें. आपको जबरदस्त सस्पेंस और खौफ का मजा मिलेगा.

विज्ञापन

Four of a Kind

Four of a Kind3 / 9

साल 2009 में आई Four of a Kind फिल्म एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर कहानी पर आधारिक मूवी है. इसमें चार अलग-अलग किरदार एक बंद कमरे में फंस जाते हैं, जहां अतीत के राज और धोखेबाज़ी की परतें खुलती हैं. फिल्म का अंत आपको झकझोरकर रख देगा.

Maysville

Maysville4 / 9

साल 2021 में आई इस फिल्म को आप बिल्कुल फ्री में YouTube पर देख सकते हैं. एक छोटे से शहर की पृष्ठभूमि पर बनी यह एक डार्क और सस्पेंस ड्रामा फिल्म है. इसमें एक दुखद हादसे के बाद एक युवक के संघर्ष और बदले की कहानी को दिखाया गया है. फिल्म का सस्पेंस आपको चैन से सोने नहीं देगा.

विज्ञापन

Night into Day

Night into Day 5 / 9

साल 2020 में आई इस फिल्म में एक रहस्यमयी गुमशुदगी और उसके पीछे छिपे बड़े आपराधिक नेटवर्क की जांच को दिखाया गया है. जैसे-जैसे परतें खुलती हैं, खतरा बढ़ता जाता है. अगर आपको क्राइम-इन्वेस्टिगेशन और थ्रिलर फिल्में पसंद हैं, तो यह आपको बहुत पसंद आएगी.

Edge of Dawn

 Edge of Dawn6 / 9

साल 2016 में आई यह एक सर्वाइवल थ्रिलर है, जहां मुख्य किरदार एक अनजान और खतरनाक जगह पर खुद को फंसा हुआ पाता है. सुबह होने से पहले उसे अपनी जान बचानी होती है और दुश्मनों का सामना करना होता है. फिल्म की तेज रफ्तार और बैकग्राउंड म्यूजिक आपके रोंगटे खड़े कर देगा.

विज्ञापन

Last Stop

Last Stop 7 / 9

साल 2016 में आई इस फिल्म की कहानी कुछ अजनबियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक अनदेखे साए या खतरे के खौफ में जी रहे हैं. इस फिल्म का क्लॉस्ट्रोफोबिक (बंद जगह का) डर और सस्पेंस कमाल का है.

When You Are Gone

When You Are Gone8 / 9

साल 2022 में आई यह एक बेहद डार्क और इमोशनल थ्रिलर मूवी है. एक व्यक्ति अपने करीबी को खोने के बाद गहरे अवसाद में चला जाता है, लेकिन जल्द ही उसके घर में कुछ अजीब और खौफनाक घटनाएं घटने लगती हैं. फिल्म में सस्पेंस के साथ-साथ डर का तगड़ा डोज मिलता है.

विज्ञापन

Cohabitation

Cohabitation9 / 9

साल 2022 में आई इस थ्रिलर फिल्म में दो नए रूममेट्स एक साथ एक घर में रहना शुरू करते हैं. शुरुआत में सब कुछ सामान्य लगता है, लेकिन धीरे-धीरे एक रूममेट को अहसास होता है कि दूसरा शख्स कोई साधारण इंसान नहीं बल्कि एक खतरनाक साइको है. इसके हर सीन में आपको जबरदस्त सस्पेंस देखने को मिलेगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन