Drishyam 3 Box Office Collection Day 13: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. वहीं फैंस को भी मोहनलाल की ये फिल्म काफी पसंद आ रही है और सोशल मीडिया पर फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. 13वें दिन भी फिल्म की कमाई में देर रात उछाल देखने को मिला. मोहनलाल की फिल्म ने सिनेमाघरों में अभी तक अपनी धाक जमाई हुई है. चलिए जानते हैं मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ ने अब तक कितनी कमाई की है?
देर रात कितनी बढ़ी ‘दृश्यम 3’ की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘दृश्यम 3’ ने 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.55 करोड़ की कमाई की. रात 9 बजे तक फिल्म का कलेक्शन 1.09 करोड़ था. देर रात फिल्म की कमाई में 46 लाख रुपयों का उछाल देखने को मिला और फिल्म का कलेक्शन 1.55 करोड़ हो गया. इसकी ऑक्यूपेंसी 17.4% रही. वहीं शोज की बात की जाए तो फिल्म के शोज 2,142 रहे. अपकमिंग वीकेंड में फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: मर्डर, मिस्ट्री और सस्पेंस का मिलेगा तगड़ा डोज, JioHotstar पर आ रही है 7.5 IMDb रेटिंग वाली ये थ्रिलर फिल्म
वर्ल्डवाइड कितने छापे नोट?
वहीं 13 दिनों में फिल्म ने भारत में 100.45 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 116.55 करोड़ है. मोहनलाल की ये फिल्म विदेशों में अच्छी कमाई कर रही है. वर्ल्डवाइड फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 227.30 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. वहीं सोशल मीडिया पर भी मोहनलाल की फिल्म की स्टोरी की काफी तारीफ की जा रही है, ये ही वजह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दनादन नोट छाप रही है.
यह भी पढ़ें: ‘हैसियत बढ़ती है, तो दुश्मन भी…’ FWICE विवाद पर रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतरीं कंगना रनौत
फिल्म की स्टारकास्ट
मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ का फैंस को लंबे समय से इंतजार था. जब से मेकर्स ने फिल्म के पोस्टर को जारी किया था, तभी से फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई थी. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें मोहनलाल के साथ-साथ मीना, अंसिबा हसन, एस्तेर अनिल, कलाभवन शाजॉन, सिद्दीकी, मुरली गोपी और आशा सारथ लीड रोल में हैं. सोशल मीडिया पर भी इन सितारों की एक्टिंग की काफी तारीफ की जा रही है.
संबंधित खबरें
थिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
5 mins agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
1 hr agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
3 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
4 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
4 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
6 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
7 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
7 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का वायरल वीडियो, देखिए
7 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines