Drishyam 3 Box Office Collection Day 10: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 10 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. ‘दृश्यम 3’ ने 10वें दिन भी करोड़ों का कलेक्शन कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की खूब तारीफ की जा रही है. वहीं 10वें दिन देर रात फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला. फिल्म ने महज 10 दिनों में 450 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म की कहानी से लेकर फिल्म की स्टारकास्ट तक को खूब पसंद किया जा रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.
‘दृश्यम 3’ की कमाई में देर रात आया उछाल
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार 10वें दिन फिल्म ने 23 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं रात 10 बजे तक ये आंकड़ा 20.80 करोड़ था. देर रात फिल्म की कमाई में 2.2 करोड़ का उछाल देखने को मिला. 10वें दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 26.0% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 10वें दिन 14,872 रहे. अपकमिंग दिनों में फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिल सकता है. वहीं पहले दिन से लेकर 10वें दिन तक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की ही कमाई कर रही है.
यह भी पढ़ें: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; 400 करोड़ के पार पहुंची कमाई
फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
‘दृश्यम 3’ ने 10 दिनों में भारत में अब तक 309.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 371.40 करोड़ है. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 480.40 करोड़ की कमाई कर ली है. जल्द ही ये आंकड़ा 500 करोड़ के पार पहुंच जाएगा. सोशल मीडिया पर फिल्म की कहानी और फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग को फैंस इतना पसंद कर रहे हैं कि फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स ही मिल रहा है. फिल्म की स्टारकास्ट ने ऑडियंस का दिल जीत लिया है.
यह भी पढ़ें: कत्ल, साजिश और खौफनाक राज! OTT पर देखें ‘सनफ्लावर 2’ से लेकर ‘हाथरस: 16 डेज’ तक ये 4 सीरीज
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म में अजय देवगन के साथ-साथ जयदीप अहलावत की जोड़ी हर किसी के दिल में बस गई. वहीं फिल्म में इन दोनों सितारों के साथ-साथ तब्बू, इशिता दत्ता, श्रिया सरन, मृणाल जाधव और रजत कपूर लीड रोल में हैं. इसके साथ ही फिल्म में पुराने सितारों के साथ नए सितारे भी देखने को मिले हैं, इनमें जयदीप अहलावत के साथ-साथ प्रकाश राज और सौरभ शुक्ला भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. हालांकि सौरभ शुक्ला का फिल्म में कैमियो ही देखने को मिलता है, लेकिन फैंस को उनका किरदार काफी पसंद आया.
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
13 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
16 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
17 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
18 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
18 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
18 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
19 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
20 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
20 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines