Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की 'दृश्यम 3' लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. पहले ही दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर सबको चौंका दिया है. देर रात भी फिल्म की कमाई में करोड़ों का उछाल देखने को मिला. वहीं ओपनिंग डे पर ही फिल्म ने वर्ल्डवाइड धमाकेदार कलेक्शन कर लिया है. साथ ही सोशल मीडिया पर भी फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. चलिए जानते हैं मोहनलाल की फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है?

'दृश्यम 3' ने पहले दिन कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार मोहनलाल की 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर 15.85 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई की. इसकी ऑक्यूपेंसी 51.3% रही. शोज की बात करें तो पहले ही दिन फिल्म के शोज 5,506 रहे. बीती रात 10 बजे तक फिल्म ने 9.85 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं देर रात फिल्म की कमाई में 6 करोड़ का उछाल देखने को मिला, तभी पहले दिन का कलेक्शन 15.85 करोड़ हुआ.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Raja Shivaji vs Pati Patni Aur Woh Do Box Office: ‘राजा शिवाजी’ से आगे निकली आयुष्मान खुराना की फिल्म, जानें दोनों फिल्मों का कलेक्शन

---विज्ञापन---

'दृश्यम 3' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वहीं मोहनलाल की क्राइम थ्रिलर का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 18.37 करोड़ रहा. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो दुनियाभर में फिल्म का क्रेज काफी ज्यादा देखने को मिला. दुनियाभर में फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 43.37 करोड़ की कमाई कर ली है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है और फैंस भी मोहनलाल की एक्टिंग की तारीफों के पुल बांध रहे हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘Dhurandhar’ एक साथ दो OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, रॉ और अनदेखा वर्जन देख कांप उठेगी रूह

---विज्ञापन---

फिल्म की स्टारकास्ट

जीतू जोसेफ के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी 'दृश्यम' और 'दृश्यम 2' से ही आगे बढ़ी. हालांकि फिल्म की कहानी पहले 2 पार्ट्स से काफी अलग थी. जॉर्जकुट्टी बने मोहनलाल एक बार फिर अपनी फैमिली को बुरे लोगों से बचाते नजर आए. इस फिल्म में मोहनलाल के साथ-साथ मीना, अंसीबा हसन, एस्थर अनिल, सिद्दीकी, आशा सरथ और शांति मायादेवी लीड रोल में नजर आईं. बता दें थिएटर्स के बाद इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर भी रिलीज किया जाएगा. हालांकि अभी तक ओटीटी रिलीज डेट सामने नहीं आई है.

---विज्ञापन---