Drishyam 3 Advance Booking: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दृश्यम 3’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. वहीं फिल्म की रिलीज से 11 दिन पहले ही फैंस के बीच इस फिल्म का काफी तगड़ा क्रेज देखने को मिल रहा है. मोहनलाल की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही ताबड़तोड़ कमाई करना शुरू कर दिया है. ‘दृश्यम 3’ का काफी लंबे समय से फैंस को इंतजार था, वहीं अब ये फाइनली 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. चलिए जानते हैं रिलीज से पहले ही फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है?
अब तक कितनी की कमाई?
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ ने अमेरिका में एडवांस बुकिंग के मामले में धमाकेदार शुरुआत की. लिमिटेड प्री-सेल्स के बावजूद फिल्म ने दुनियाभर में 2 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का प्रीमियर शो 20 मई को होने जा रहा है और उससे पहले ही फिल्म के 1000 टिकट बिक चुके हैं. इन्हीं आंकड़ों के हिसाब से ये फिल्म सबसे तेजी से ये आंकड़ा छूने वाली दूसरी फिल्म बन गई है. पहली अभी भी ‘L2: एम्पुरान’ ही है.
यह भी पढ़ें: Mother’s Day 2026: कोई 17 तो कोई 21… कम उम्र में मां बनीं बॉलीवुड की ये 5 हसीनाएं; फिर भी बखूबी निभाई जिम्मेदारी
फिल्म करेगी रिकॉर्ड तोड़ कमाई
अमेरिका के बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने प्री-सेल्स में अब तक 14.16 लाख रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. दिलचस्प बात ये है कि अभी तक फिल्म की फुल-फ्लेज्ड बुकिंग भी शुरू नहीं हुई है और अभी से फिल्म ने दुनियाभर में 2 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. अब इन आंकड़ों को देखकर तो साफ लग रहा है कि ये फिल्म रिलीज होने के बाद रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने वाली है और फैंस में इस फिल्म को लेकर अलग ही बज बना हुआ है.
यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर Raja Shivaji का दबदबा कायम, 9वें दिन की धमाकेदार कमाई; Dadi Ki Shaadi की भी बढ़ी रफ्तार
जल्द ही पूरी तरीके से शुरू होगी एडवांस बुकिंग
बता दें मोहनलाल की ‘दृश्यम’ सीरीज के पहले पार्ट से ही फैंस ने इस पर खूब प्यार लुटाया है. इस सीरीज को इतना पसंद किया गया कि हिंदी सिनेमा में भी सेम नाम से फिल्म का रीमेक बनाया गया. वहीं अब ऐसे में तीसरे पार्ट को लेकर फैंस भी काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. इसी के साथ ही ट्रेड एक्सपर्ट्स का भी कहना है कि जैसे ही फिल्म की एडवांस बुकिंग पूरी तरीके से खुलेगी तो ये रिकॉर्डतोड़ कमाई करने वाली है.
संबंधित खबरें
रात में नाना पाटेकर के साथ क्या-क्या हुआ? कैसे थे उनके आखिरी पल
28 mins agoनाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड सितारों का टूटा दिल, पोस्ट किया शेयर
1 hr agoथिएटर से बॉलीवुड तक, ऐसे बने नाना पाटेकर एक्टिंग के 'बादशाह'
1 hr agoनिधन से पहले क्या कर रहे थे नाना पाटेकर? चार दिन पुराना VIDEO आया सामने
1 hr agoकभी पीते थे रोज 60 सिगरेट, जानें नाना पाटेकर ने कैसे छोड़ी थी स्मोकिंग
2 hrs ago'अग्नि साक्षी' से 'वेलकम' तक, नाना पाटेकर के वो 5 सीन्स जो बने आइकॉनिक
2 hrs ago80 करोड़ की संपत्ति, फिर भी 1BHK फ्लैट में क्यों रहते थे नाना पाटेकर, जानें
2 hrs agoकौन हैं नाना पाटेकर की पत्नी? IIT छोड़ चुनी एक्टिंग
3 hrs agoNana Patekar Upcoming Movies: नाना पाटेकर इन 2 फिल्मों में आएंगे नजर
3 hrs agoLive: नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड में पसरा मातम
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines