Drishyam 2 Box office Collection Day 21: अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्मों में से एक ‘दृश्यम 2’ आखिरकार सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। ओपनिंग डे से ही ‘दृश्यम 2’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है।
फिल्म का कलेक्शन देख ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा ये एक नया रिकॉर्ड बना सकती है। अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित ‘दृश्यम 2’ में अजय देवगन, तब्बू, इशिता दत्ता, अक्षय खन्ना, रजत कपूर और श्रिया सरन हैं। जानें बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन कर रही है ये फिल्म।
और पढ़िए – Bigg Boss 16: एक बार फिर जलवा बिखेरेंगी शहनाज गिल, फैंस का बज्ज हाई
‘दृश्यम 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 21 (Drishyam 2 Box office Collection Day 21)
‘दृश्यम 2’ ने शुक्रवार को ₹ 15.38 करोड़ रुपय कमाए। दूसरे दिन इन नंबर्स में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और शनिवार को ₹21.59 करोड़ का कलेक्शन हुआ। वहीं तीसरे दिन यानी वीकेंड पर इसकी ताबड़तोड़ टिकटें बिकीं और इसने ₹ 27.17 करोड़ रुपए का बिजनेस किया।
पहले एक हफ्ते में ही दृश्यम 2 ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया और 104.66 करोड़ रुपय कमाए। इसके बाद दूसरे हफ्ते भी धमाल कायम रहा और दूसरे हफ्ते में इसने 163.48 करोड़ रुपय कमाए। फिल्हाल बॉक्स ऑफिस पर वरुण धवन और आयुष्मान खुराना की फिल्में भी मौजूद हैं। लेकिन इसके बावजूद अजय देवगन का दबदबा कायम है।
18वें दिन यानी सोमवार को फिल्म ने 3.05 करोड़ और 19वें दिन इसने 2.53 करोड़ कमाए। वहीं 20वें दिन फिल्म ने 2.11 करोड़ रुपए का बिजनेस किया और 21वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डालें तो इसने लगभग 2 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ ‘दृश्यम 2’ का कलेक्शन 196.45 करोड़ हो गया है।
फिल्म के बारे में
कहानी चार लोगों के परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका जीवन उनकी बड़ी बेटी के साथ हुई एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद उलट जाता है। ‘दृश्यम 2’ विजय सलगांवकर (अजय देवगन) और उनके परिवार – पत्नी नंदिनी (श्रिया सरन) और बेटियां अंजू (इशिता दत्ता) और अनु (मृणाल जाधव) की कहानी को आगे बढ़ाता है। दूसरे भाग में 7 साल पहले हुए दुर्घटना को फिर से कुरेदा गया है और बंद हो चुकी फाइल को फिर से खोला गया है।
‘दृश्यम 2’ की कहानी इसी पर आधारित है कि विजय सालगांवकर अपने परिवार को बचाने के खुद जुर्म कुबूल कर लेता है। ऐसे में अब वो खुद को और अपने परिवार को कैसे बचाएगा ये देखना दिलचस्प होगा। फिल्म का पहला भाग साल 2015 में रिलीज किया गया था।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
6 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
7 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
17 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
17 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
19 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines