Drishyam 2 Box office Collection Day 19: अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्मों में से एक ‘दृश्यम 2’ आखिरकार सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। ओपनिंग डे से ही ‘दृश्यम 2’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है।
फिल्म का कलेक्शन देख ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा ये एक नया रिकॉर्ड बना सकती है। अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित ‘दृश्यम 2’ में अजय देवगन, तब्बू, इशिता दत्ता, अक्षय खन्ना, रजत कपूर और श्रिया सरन हैं। जानें बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन कर रही है ये फिल्म।
और पढ़िए – Bhediya Box Office Collection Day 12: बारहवें दिन भी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में आई गिरावट
‘दृश्यम 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 19 (Drishyam 2 Box office Collection Day 19)
‘दृश्यम 2’ ने शुक्रवार को ₹ 15.38 करोड़ रुपय कमाए। दूसरे दिन इन नंबर्स में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और शनिवार को ₹21.59 करोड़ का कलेक्शन हुआ। वहीं तीसरे दिन यानी वीकेंड पर इसकी ताबड़तोड़ टिकटें बिकीं और इसने ₹ 27.17 करोड़ रुपए का बिजनेस किया।
पहले एक हफ्ते में ही दृश्यम 2 ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया और 104.66 करोड़ रुपय कमाए। इसके बाद दूसरे हफ्ते भी धमाल कायम रहा और दूसरे हफ्ते में इसने 163.48 करोड़ रुपय कमाए। फिल्हाल बॉक्स ऑफिस पर वरुण धवन और आयुष्मान खुराना की फिल्में भी मौजूद हैं। लेकिन इसके बावजूद अजय देवगन का दबदबा कायम है।
18वें दिन यानी सोमवार को फिल्म ने 3.05 करोड़ कमाए। वहीं 19वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डालें तो इसने 2.53 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। इसी के साथ ‘दृश्यम 2’ का कलेक्शन 192.34 करोड़ हो गया है।
Aryan Khan Debut: इस किरदार के साथ आर्यन खान शुरू करने जा रहे हैं अपना फिल्मी सफर
फिल्म के बारे में
कहानी चार लोगों के परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका जीवन उनकी बड़ी बेटी के साथ हुई एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद उलट जाता है। ‘दृश्यम 2’ विजय सलगांवकर (अजय देवगन) और उनके परिवार – पत्नी नंदिनी (श्रिया सरन) और बेटियां अंजू (इशिता दत्ता) और अनु (मृणाल जाधव) की कहानी को आगे बढ़ाता है। दूसरे भाग में 7 साल पहले हुए दुर्घटना को फिर से कुरेदा गया है और बंद हो चुकी फाइल को फिर से खोला गया है।
‘दृश्यम 2’ की कहानी इसी पर आधारित है कि विजय सालगांवकर अपने परिवार को बचाने के खुद जुर्म कुबूल कर लेता है। ऐसे में अब वो खुद को और अपने परिवार को कैसे बचाएगा ये देखना दिलचस्प होगा। फिल्म का पहला भाग साल 2015 में रिलीज किया गया था।
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
5 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
7 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
8 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
8 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
10 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
10 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
22 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines