Aryan Khan Debut: इस किरदार के साथ आर्यन खान शुरू करने जा रहे हैं अपना फिल्मी सफर
Edited By Ritu Shaw

Aryan Khan Debut: इस किरदार के साथ आर्यन खान शुरू करने जा रहे हैं अपना फिल्मी सफर
Edited By Ritu Shaw

Aryan Khan Debut: इस किरदार के साथ आर्यन खान शुरू करने जा रहे हैं अपना फिल्मी सफर
मुंबई: आखिरकार फैंस का इंतजार खत्म हुआ है और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और गौरी खान (Gauri Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) ने अपने फिल्मी सफर को लेकर घोषणा कर दी। मंगलवार को स्टार किड ने अपने मोस्ट अवेटेड बॉलीवुड डेब्यू की घोषणा की।
आर्यन (Aryan Khan Debut) ने पुष्टि की कि वो अपने पिता की तरह एक्टिंग के बजाय लेखन में आगे बढ़ेंगे। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी पहली फिल्म स्क्रिप्ट की एक झलक साझा की, जो उनके माता-पिता के प्रोडक्शन हाउस, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा समर्थित है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर साझा की जिसमें स्क्रिप्ट की कॉपी देखी जा सकती है। इसी के साथ उन्होंने कैप्शन दिया, “लेखन के साथ लिपटा हुआ … एक्शन कहने का इंतजार नहीं कर सकता।”
https://www.instagram.com/p/Cl1JVwjqwPX/?utm_source=ig_web_copy_link
बेटे की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, गौरी खान ने लिखा, “देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकती।” वहीं संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर, लिखा, “वूउ।” अनन्या पांडे की मां भावना ने कहा, “बधाई !!!!! बहुत सारा प्यार।”
लेकिन फैंस की नजरें किंग खान की प्रतिक्रिया पर जाकर थमीं, जो उन्होंने अपने बेटे की करियर की शुरुआत को लेकर दी। शाहरुख ने लिखा, वाह…सोचना…विश्वास करना…सपना देखना पूरा हुआ, अब हिम्मत करने की बारी है…तुम्हारे पहले कदम के लिए ढेरों शुभकामनाएं। यह हमेशा खास होता है…।
पिछले काफी समय से आर्यन खान के अपनी पहली वेब सीरीज के लिए एक लेखक के रूप में काम करने की अफवाह थी। हालांकि, इसे लेकर कोई ठोस सबूत नहीं थे। आर्यन खान हमेशा से ही एक निजी व्यक्ति रहे हैं और अपनी चीज़ों को प्रदर्शन करने में वो विश्वास नहीं रखते। ऐसे में उन्होंने इसे लेकर भी पहले से बिना कोई जल्दबाजी किए सही समय का इंतजार किया और अब अपने चाहनेवालों के साथ इस खुशखबरी को साझा किया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: