Drishyam 2 Box office Collection Day 10: अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्मों में से एक ‘दृश्यम 2’ आखिरकार सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। ओपनिंग डे से ही ‘दृश्यम 2’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है।
फिल्म का कलेक्शन देख ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा ये एक नया रिकॉर्ड बना सकती है। अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित ‘दृश्यम 2’ में अजय देवगन, तब्बू, इशिता दत्ता, अक्षय खन्ना, रजत कपूर और श्रिया सरन हैं। जानें बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन कर रही है ये फिल्म।
और पढ़िए – Vijay Deverakonda ने ऐसे मनाया अपने बॉडीगॉर्ड का बर्थडे, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
‘दृश्यम 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10 (Drishyam 2 Box office Collection Day 10)
‘दृश्यम 2’ ने शुक्रवार को ₹ 15.38 करोड़ रुपय कमाए। दूसरे दिन इन नंबर्स में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और शनिवार को ₹21.59 करोड़ का कलेक्शन हुआ। वहीं तीसरे दिन यानी वीकेंड पर इसकी ताबड़तोड़ टिकटें बिकीं और इसने ₹ 27.17 करोड़ रुपए का बिजनेस किया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार के कलेक्शन पर एक नजर डालें तो इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई और इसी के साथ फिल्म ने चौथे दिन 11.87 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। वहीं पांचवे दिन की कमाई में गिरावट के साथ इसने ₹ 5.93 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। छठे दिन की कमाई मात्र ₹ 9.55 लाख रखी और सातवें दिन ₹ 8.62 करोड़ कमा कर 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया। इसी के साथ आठवे दिन इसने 4.25 करोड़ की बिजनेस की। नौवे दिन फिल्म ने 14.05 करोड़ रुपय कमाए।
वहीं अब इस फिल्म ने उछाल देखने को मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दृश्यम 2 ने 10 वें दिन यानी रविवार को 14 करोड़ का बिजनेस किया। इसी के साथ अब का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब ₹ 140.46 करोड़ हो गया है।
फिल्म के बारे में
कहानी चार लोगों के परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका जीवन उनकी बड़ी बेटी के साथ हुई एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद उलट जाता है। ‘दृश्यम 2’ विजय सलगांवकर (अजय देवगन) और उनके परिवार – पत्नी नंदिनी (श्रिया सरन) और बेटियां अंजू (इशिता दत्ता) और अनु (मृणाल जाधव) की कहानी को आगे बढ़ाता है। दूसरे भाग में 7 साल पहले हुए दुर्घटना को फिर से कुरेदा गया है और बंद हो चुकी फाइल को फिर से खोला गया है।
और पढ़िए – Bigg Boss 16: ‘तीन दिन में जाएगी निमृत की कैप्टेंसी’, टीना ने दी वॉर्निंग
‘दृश्यम 2’ की कहानी इसी पर आधारित है कि विजय सालगांवकर अपने परिवार को बचाने के खुद जुर्म कुबूल कर लेता है। ऐसे में अब वो खुद को और अपने परिवार को कैसे बचाएगा ये देखना दिलचस्प होगा। फिल्म का पहला भाग साल 2015 में रिलीज किया गया था।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
12 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
14 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
15 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
16 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines