Dr. Surjit Patar कौन? जिनके निधन से साहित्य जगत में पसरा मातम

Dr. Surjit Patar Passes Away: आज की सुबह पंजाबी साहित्य जगत में मातम पसार गई। मशहूर लेखक और कवि के निधन से हर तरफ शोक की लहर छा गई। फैंस और उनके चाहने वाले सभी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके लिए दुआ कर रहे हैं।

Dr. Surjit Patar

Dr. Surjit Patar

विज्ञापन

Dr. Surjit Patar Passes Away: पंजाबी साहित्य जगत से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। मशहूर लेखक और कवि डॉ. सुरजीत पातर का निधन हो गया है। 79 साल की उम्र में पातर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो जानकारी सामने आई है कि बीती रात पातर एकदम ठीक-ठाक सोए थे, लेकिन आज सुबह वो उठे ही नहीं। सुरजीत के अचानक हुए निधन से साहित्य जगत में मातम पसर गया है। हर कोई उनके लिए दुआ कर रहा है और सभी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

कौन थे डॉ. सुरजीत पातर?

डॉ. सुरजीत पातर की बात करें तो वो पंजाबी साहित्य जगत के मशहूर लेखक और कवि थे। लोगों को उनकी कविताएं बेहद पसंद आती थी। अपने काम से उन्होंने लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बना रखी है। भले ही आज वो हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन लोगों के दिलों में सुरजीत हमेशा रहेंगे। बता दें कि 1945 में जालंधर के गांव पतड़ कलां में जन्मे सुरजीत PAU में पंजाबी के प्रोफेसर भी रह चुके थे। आज उनके निधन से सभी बेहद दुखी हैं।

Advertisment

1964 में छपी थी पहली कविता

बता दें कि एक बार सुरजीत ने एक इंटरव्यू में अपनी इच्छाओं के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि बचपन से ही उनके मन में दो चीजें थी पहली कि वो संगीतकार बने और दूसरी कि वो कवि बने। जैसे-जैसे समय बीता तो वो कवि की राह पर निकल पड़े। जब वो कॉलेज में थे तो उन्हें कविता के प्रति बेहद लगाव हुआ और वो इसकी ओर बढ़ते चले गए। उन्होंने बताया कि अपनी कविताओं को कई जगह प्रकाशित करने के लिए उन्हें वो कई जगह भेजनी पड़ती थी। साल 1964 में पहली बार प्रीतलड़ी पत्रिका में उनकी कविता छपी थी।

विज्ञापन

Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ