मुंबई: सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) की डबल एक्सएल (Double XL) फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरे तरीके से पीटती नजर आ रही है। 4 नवंबर को सिनेमा घरों में दस्तक देने के बाद से अब तक ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को कुछ खास इंप्रेस नहीं कर सकी है।
बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस पर नजर डालें तो, ये फिल्म मेकर्स की उम्मीदों पर पानी फेरती नजर आ रही है। प्रतिदिन आंकड़ों पर नजर डालें तो, ये एक करोड़ रुपए की भी कमाई कर पाने में असफल रह रही है। आपको बता दें कि डबल XL के साथ जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की ‘मिली’ और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की ‘फोन भूत’ भी रिलीज हुई थी। दर्शकों के पास ज्यादा ऑपशन होने के कारण भी ये फिल्म नहीं चल रही है।
Double XL Box Office Collection Day 3
डबल XL की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो मीडिया रिपोट्स के मुताबिक इस फिल्म ने अपने फस्ट डे 12.5 लाख रुपए का बिजनेस किया। दूसरे दिन इस ये आंकड़ा 20-25 लाख रहा। वहीं तीसरे दिन यानी रविवार को भी फिल्म कुछ कमाल नहीं कर सकी और महज 25-30 लाख रुपए का ही कलेक्शन कर पाई। तीन दिनों के ओवरऑल कलेक्शन की बात करें तो डबल XL अब तक 1 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी है।
बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की टक्कर ‘फोन भूत’ और ‘मिली’ जैसी फिल्मों से है। हालांकि ये तीनो फिल्में कुछ खास कमाल दिखाती नजर नहीं आ रही हैं। लेकिन सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी की डबल XL का सबसे बुरा हाल है। कमाई के मामले में कैटरीना की फिल्म ‘फोन भूत’ बाकी दो फिल्मों से आगे चल रही है।
अभी पढ़ें – Freddy Teaser: दिन में डेंटिस्ट और रात में किलर है फ्रेडी गिनवाला? सस्पीशियस और दिलचस्प है टीजर
‘डबल XL’ दो प्लस-साइज महिलाओं मेरठ की राजश्री त्रिवेदी और नई दिल्ली की सायरा खन्ना की कहानी है,जो एक यात्रा पर निकलती हैं। समाज को ये साबित करने के लिए की डबल एक्सएल लड़कियां भी खूबसूरत होती हैं। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, हुमा कुरैशी और जहीर इकबाल हैं। यह सतराम रमानी द्वारा निर्देशित और मुदस्सर अजीज और साशा सिंह द्वारा लिखित है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
2 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
3 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
4 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
4 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
5 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
6 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
6 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
8 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines