हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Don 3 को देखते ही बौखलाए फैंस, बोले- 'मेरी मां होती तो तुम्हें गोली मार देती'

विज्ञापन
Don 3 First Look Out

Don 3 First Look Out: इन दिनों फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) अपकमिंग फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। वहीं, अब फिल्म का पहला लुक सामने आ गया है। ‘डॉन 3’ को लेकर फैंस में बेहद एक्साइटमेंट हैं और दर्शको को इसका बेसब्री से इंतजार है।

हाल ही में डॉन 3 (Don 3) का पहला लुक सामने आया, जिसमें रणवीर सिंह (Ranveer Singh) नए डॉन के तौर पर नजर आ रहे हैं। वहीं, अब इस पर फैंस भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘गदर’, तोड़ा पठान का रिकॉर्ड

Don 3 का पहला लुक आया सामने

एक्सेल मूवीज ने अपने इंस्टाग्राम पर डॉन 3 का पहला लुक शेयर किया है। साथ ही कैप्शन में लिखा गया है कि A New Era Begins. #Don3

कैसा है फिल्म का पहला लुक?

वहीं, अगर फिल्म के पहले लुक के वीडियो की बात करें तो इसकी शुरूआत में सुनने को मिलता है…शेर जो सो रहा है, वो जागेगा कब? पूछते हैं ये सब, उनसे कह दो, फिर जाग उठा हूं मैं और फिर सामने जल्द आने को क्या है ताकत मेरी, क्या है हिम्मत मेरी. फिर दिखाने को, मौत से खेलना जिंदगी है मेरी, जीतना ही मेरा काम है. तुम तो हो जानते, जो मेरा बाप है। 11 मुल्कों की पुलिस ढूंढती है मुझे, मगर पकड़ पाया है कौन मैं हूं डॉन… और फिर वीडियो में रणवीर सिंह (Ranveer Singh Movies) बतौर नए डॉन के रूप में नजर आते हैं।

यूजर दे रहे ऐसे रिएक्शन

वहीं, अब फैंस इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। साथ ही NO SRK NO DON 3 हैशटैग ट्रेंड हो रहा है।

Don 3 First Look Out

एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा है कि अगर @FarOutAkhtar एक फ्लॉप फिल्म बनाना चाहते हैं, तो यह उसकी पसंद है लेकिन हर कोई जानता है, यहां तक ​​कि नफरत करने वाले भी नो एसआरके नो डॉन 3।

Don 3 First Look Out

NO SRK NO DON 3

वहीं, एक यूजर ने लिखा कि नो एसआरके नो डॉन 3। एक अन्य यूजर ने लिखा कि यहां तक ​​कि छोटा डॉन भी डॉन 3 से बेहतर है।

Don 3 First Look Out

एक और यूजर ने लिखा कि ‘आज मेरी मां होती तो इतनी खुश होती, अपने हाथों से ही तुम्हें गोली मार देती, आप मेरी मां को नहीं जानते थे, NO SRK NO DON 3’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें