रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर 'गदर', तोड़ा पठान का रिकॉर्ड
Edited By Nancy Tomar

Gadar 2 Advance Booking
Edited By Nancy Tomar

Gadar 2 Advance Booking
Gadar 2 Advance Booking: सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘गदर 2’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म की रिलीज में अब बस कुछ ही घंटों का समय बचा है।
कुल मिला के बॉक्स ऑफिस पर गदर मचने वाला है, लेकिन रिलीज से पहले ही फिल्म रिकॉर्ड तोड़ने में लगी है। ‘गदर 2’ के लिए फैंस बेकरार है और फिल्म को देखने के लिए बेहद एक्साइटेड है।
यह भी पढ़ें- 250 मिलियन व्यूज जुटा रातों रात चर्चा में आईं थीं ये सिंगर, News 24 से एक्सक्लूसिव बातचीत में खोले कई राज
वहीं, अगर फिल्म की एडवांस बुकिंग की बात करें तो ये भी रिकॉर्ड तोड़ने में लगी है। सनी देओल की गदर 2 ने एडवांस बुकिंग में टीयर बी और सी शहरों की सिंगल स्क्रीन पर शाहरुख खान की ‘पठान’ को पछाड़ दिया है। वहीं, तरण आदर्श ने खुलासा किया है कि गदर 2 ने एडवांस टिकटों की ‘असाधारण’ बिक्री देखी है, जो इसके शुरुआती दिन के लिए 76,000 बुकिंग को पार कर गई है।
#Gadar2 advance booking status at *national chains*… Note: DAY 1 biz…
⭐️ #PVR: 45,200
⭐️ #INOX: 36,100
⭐️ #Cinepolis: 24,000
⭐️ Total: 1,05,300 tickets sold
NOTE: Advance ticket sales are fantastic in mass circuits and single screen properties. pic.twitter.com/FeP3JwVHZE— taran adarsh (@taran_adarsh) August 8, 2023
तरण आदर्श की जानकारी दी है कि अकेले पीवीआर ने गदर 2 के पहले दिन के लिए 33,000 टिकट बेचे हैं। इसके अलावा, INOX और सिनेपोलिस ने 11 अगस्त के लिए 25,500 और 18,100 गदर 2 टिकट बेचकर इसे उछाल में शामिल हो गए हैं। साथ ही यह कुल मिलाकर फिल्म के शुरुआती दिन के लिए पहले ही बेचे गए 76,600 से अधिक टिकट हैं।
इसके साथ ही लग रहा है कि फिल्म की अब तक एक लाख से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं। साथ ही आईनॉक्स, पीवीआर और सिनेपोलिस में भी बुकिंग शानदार है। वहीं, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म केवल ‘पठान’ को पीछे छोड़ते हुए साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल कर लेगी। वहीं, इस बार फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल के साथ साथ उत्कर्ष शर्मा इनके बेटे के रोल में और सिमरत कौर उनकी बहू के रोल में नजर आने वाले हैं। वहीं, अब फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: