Actress Dolly Sohi Hospitalised: टीवी एक्ट्रेस डॉली सोही (Dolly Sohi) बीते काफी समय से अपनी बीमारी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस को सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) है जिसकी वजह से उनके बाल भी झड़ चुके हैं। कई बार डॉली सोही अपने इलाज के दौरान सामने आई मुश्किलों का जिक्र कर चुकी हैं। वहीं अब उन्हें लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। सुनने में आया है कि डॉली सोही की तबीयत बिगड़ गई है। इतना ही नहीं अब उन्हें मुंबई के एक हॉस्पिटल में एडमिट भी करवाया गया है। लेकिन अचानक उन्हें क्या हुआ और वो हॉस्पिटल कैसे पहुंच गईं ये सोचकर फैंस भी परेशान है। साथ ही एक्ट्रेस के अकाउंट से सामने आए लेटेस्ट पोस्ट ने भी उनके चाहने वालों के दिल की धड़कने बढ़ा दी हैं।
डॉली सोही ने पोस्ट शेयर कर फैंस से की गुजारिश
दरअसल, आज एक्ट्रेस डॉली सोही के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम से एक नोट शेयर किया गया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस की ओर से फैंस से खास गुजारिश की गई है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा लिखा है जिसे देख सभी लोग घबरा गए और उन्हें लेकर अब चिंता में बैठे हुए नज़र आ रहे हैं। बता दें, डॉली सोही के इस नोट में लिखा हुआ है- ‘प्रेयर’ दुनिया का सबसे बड़ा वायरलेस कनेक्शन है… ये चमत्कार की तरह काम करता है। तो प्लीज मेरे लिए दुआ कीजिए मुझे आपकी दुआओं की बहुत जरूरत है।’ इसके साथ ही एक्ट्रेस ने हाथ जोड़ने वाले इमोजी भी शेयर किए हैं। अब उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर हलचल फैला रहा है।
हॉस्पिटल में क्यों एडमिट हुईं डॉली सोही?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इसी वजह से उन्हें 20 फरवरी को यानी आज मुंबई के हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। जिसेक बाद ये नोट भी एक्ट्रेस की टीम की ओर से ही शेयर किया गया है। सुनने में तो ये भी आया है कि डॉली सोही की हालत अब पहले से बेहतर है। अब धीरे-धीरे उनकी तबीयत में सुधार आ रहा है और हो सकता है कि वो जल्द ही ठीक होकर वापिस घर आ जाएं। इसी के साथ ये जानकारी भी हाथ लगी है कि फिलहाल एक्ट्रेस के साथ उनकी मां भी हॉस्पिटल में मौजूद हैं। ऐसे में अब फैंस एक्ट्रेस के जल्द ठीक होकर वापिस घर लौटने की दुआ मांग रहे हैं। एक्ट्रेस रश्मि गुप्ता ने इस पोस्ट पर कमेंट कर लिखा है- ‘गेट वेल सून।’
यह भी पढ़ें: Rituraj Singh के निधन पर Manoj Bajpayee को नहीं हो रहा यकीन, बाकी सेलेब्स को भी लगा झटका
फैंस और सेलेब्स ने मांगी एक्ट्रेस के लिए दुआ
एक यूजर ने कहा, ‘कम ऑन चैंपियन… तुम कर सकती हो.. तुम सच में फाइटर हो… हमारी प्रार्थनाएं हमेशा तुम्हारे साथ हैं… जल्द ठीक हो जाओ।’ एक पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस बोलीं, ‘तुम हमेशा मेरी प्रार्थनाओं में हो।’ एक्टर अक्षित सुखीजा ने लिखा, ‘हमारी दुआएं आपके साथ हैं।’ एक्टर करण खन्ना ने लिखा, ‘चिंता मत करो हम सब प्रार्थना कर रहे हैं डॉली।’ तो एक फैन ने कमेंट किया, ‘मैं अपनी प्रार्थनाएं और पॉजिटिव एनर्जी आपके लिए भेज रही हूं। इस संकट के समय में आपको वह शक्ति और मार्गदर्शन मिले जिसकी आपको आवश्यकता है। आपके लिए प्रार्थना।’ अब कुछ इसी तरह से सभी लीग डॉली सोही के ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
8 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
8 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
10 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
12 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
12 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
13 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
14 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines