Dodi Khan Latest Video: पाकिस्तानी एक्टर डोडी खान बीते कुछ दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक डोडी खान की बातें हो रही हैं। इस बीच अब फिर से डोडी खान का नया वीडियो सामने आया है, जो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गया। अब इस वीडियो में डोडी ने क्या कहा है? आइए जानते हैं इसके बारे में…
डोडी खान ने शेयर किया वीडियो
दरअसल, डोडी खान ने कुछ ही देर पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए डोडी खान ने कैप्शन में लिखा कि हेटर्स को मेरा मैसेज- और हेलो टू द लाइट @rakhisawant2511। इस वीडियो की बात करें, तो इसमें देखा जा सकता है कि डोडी खान कह रहे हैं कि राखी आप बिल्कुल फिक्र नहीं करो। दो दिन मैं चुप रहा क्योंकि मैं देख रहा था कि जो भौंक रहे हैं, उनका मुंह बंद होता है या नहीं होता है।
21 तारीख को दुबई आ रहा हूं- डोडी
डोडी ने आगे कहा कि ये जो भौंक रहे हैं ये चुप नहीं हो रहे। मैं इन सबको बताना चाहता हूं कि मैं 21 तारीख को दुबई आ रहा हूं। आप लोगों को जो उखाड़ना है वो आप आकर उखाड़ लेना। राखीजी 21 फरवरी को मैं दुबई आ रहा हूं और इसके बाद वीडियो में डोडी खान वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
यूजर्स ने किए कमेंट्स
इंटरनेट यूजर्स इस वीडियो पर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि राखी दीदी बहुत अच्छी हैं, करो ना शादी राखी दीदी से और उनको धोखा मत देना, वो पहले से बहुत दुखी हैं और आप उनका हमेशा साथ निभाना। दूसरे यूजर ने कहा कि ओह भई राखी आपको बेचकर खा जाएगी, बचकर रहना अपनी भलाई के लिए। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस वीडियो पर किए हैं।
Dodi Khan
डोडी ने किया प्रपोज
गौरतलब है कि बीते कुछ टाइम से डोडी खान और राखी सावंत चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, कुछ दिनों पहले डोडी खान ने राखी सावंत को शादी के लिए प्रपोज किया था, लेकिन उसके कुछ ही टाइम बाद डोडी ने यू-टर्न लिया और राखी से शादी के लिए मना कर दिया। तबसे ही दोनों चर्चा में बने हुए हैं और सोशल मीडिया पर दोनों ट्रोल भी हो रहे हैं, लेकिन दोनों पर ही इस ट्रोलिंग का कोई असर नहीं हो रहा है और एक के बाद एक वीडियो सामने आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Salman Khan की रेकी करने वाले दो आरोपियों को राहत, हाई कोर्ट ने दी जमानत
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
3 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
4 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
5 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
6 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
7 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
8 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
9 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
9 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines