Dodi Khan: ड्रामा क्वीन राखी सावंत और पाकिस्तानी एक्टर डोडी खान इस वक्त लाइमलाइट में बने हुए हैं। हर तरफ दोनों को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। जबसे डोडी ने राखी को शादी के लिए प्रपोज किया है, तबसे ही दोनों चर्चा में हैं। इस बीच अब फिर से डोडी खान का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में डोडी खान ने क्या कहा है? आइए जानते हैं…
डोडी खान ने शेयर किया वीडियो
दरअसल, राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम पर डोडी खान का एक नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में डोडी खान कह रहे हैं कि सलाम वालेकुम… उम्मीद है सभी ठीक होंगे। ये वीडियो खासकर उन लोगों के लिए है, जो बार-बार ये कह रहे हैं कि मैं यू-टर्न मार गया, भाग गया और मैं सिर्फ बातें कर रहा था। डोडी ने कहा कि आप सब ये बात समझ लो कि ऐसा कुछ नहीं है, ना मैंने यू-टर्न मारा है और ना मैं भागा हूं।
राखी आपको कोई टेंशन नहीं लेनी- डोडी
डोडी खान ने आगे कहा कि राखी से मेरी बात हुई है और मिलकर बैठकर-साथ बिठाकर, तो फिर प्यार से बताऊंगा। राखी आपको कोई टेंशन नहीं लेनी, खुश रहो, डोडी खान दिल तोड़ने वालों में से नहीं है बल्कि दिल जोड़ने वालों में से है। अगर पब्लिसिटी स्टंट होता तो मैं अभी सोकर उठा हूं, ऐसे नहीं होता और मैं तैयार होकर नहीं बैठा कि मैंने खुद को क्या दिखाना है।
इंटरनेट पर वीडियो वायरल
डोडी ने कहा कि आ रहा हूं दुबई और इंडिया से ही लेकर जाऊंगा, जीतने लोग इंडिया में बैठे बकवास कर रहे हैं ना, जो आपसे खुश नहीं है, तो ये उनके लिए है। डोडी का ये वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। गौरतलब है कि डोडी खान ने पहले राखी सावंत को शादी के लिए प्रपोज किया और उसके बाद मना कर दिया।
ये ड्रामा कहां जाकर रुकेगा?
सोशल मीडिया पर डोडी और राखी दोनों ही खूब ट्रोल हो रहे हैं और दोनों को लेकर ना जाने क्या-क्या कहा जा रहा है। अब देखने वाली बात होगी कि इन दोनों का ये ड्रामा कहां जाकर रुकेगा? क्योंकि इस मसले पर हर रोज कोई नया वीडियो सामने आ जाता है और जैसे ही वीडियो आता है वो इंटरनेट पर वायरल भी हो जाता है। अब इसके बाद राखी या फिर खुद डोडी आगे क्या पोस्ट करेंगे? ये भी वक्त के साथ ही पता लगेगा?
यह भी पढ़ें- Udit Narayan को नहीं कोई पछतावा! फैन को KISS करने के बाद फिर बोले सिंगर, बताया क्या पाना चाहते हैं?
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
3 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
4 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
5 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
6 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
7 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
8 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
9 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
9 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines