मुंबई: आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) स्टारर ‘डॉक्टर जी’ (Doctor G) ने 14 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी। शुरुआती नतीजों के मुताबकि इसने काफी अच्छी ओपनिंग की थी, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि ‘कंतारा’ ने ‘डॉक्टर जी’ के ऑडियंस को अपनी ओर कर लिया है।
अभी पढ़ें – Kantara Box Office Collection Day 6: ऋषभ की ‘कंतारा’ ने यश की ‘केजीएफ’ को पछाड़ा
अच्छी ओपनिंग के बावजूद वीकेंड पर ये फिल्म मुंह के बल गिरती दिख रही है। पहले सप्ताह के कलेक्शन की बात करें तो, फिल्म महज 18 करोड़ का ही बिजनेस कर सकी है। पहले दिन फिल्म ने 3.87 करोड़ का बिजनेस किया, जबकि दूसरे दिन ‘डॉक्टर जी’ की कमाई में जबरदस्त उछाल आया और मूवी ने शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर 5.22 करोड़ का बिजनेस किया, रविवार का दिन भी आयुष्मान की फिल्म के लिए अच्छा साबित हुआ और इसने टोटल 5.94 करोड़ की कमाई की।
Doctor G Box Office Collection Day 6
इसके बाद बीते सोमवार और मंगलवार को इस फिल्म ने महज 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधवार को भी ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर सकी और टिकट काउंटर पर मात्र 1.57 करोड़ का बिजनेस किया। आपको बता दें कि आयुष्मान खुराना की इससे पहले की दो रिलीज ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ और ‘अनेक’ दोनों ही फ्लॉप रही हैं।
दिवाली की छुट्टियों को देखते हुए भी इस फिल्म के कलेक्शन की ग्रोथ की अपेक्षा नहीं की जा सकती, क्योंकि आज यानी 20 अक्टूबर को हॉलीवुड फिल्म ‘ब्लैक एडम’ दुनियाभर में सबसे पहले भारत में रिलीज हो रही है। इसके अलावा “राम सेतु” और “थैंक गॉड” जैसी फिल्में भी सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार हैं।
‘डॉक्टर जी’ का निर्देशन अनुराग कश्यप की बहन अनुभूति कश्यप ने किया है और प्रोड्यूस जंगली पिक्चर्स ने किया है। ‘डॉक्टर जी’ में आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह के अलावा शेफाली शाह ने भी अहम भूमिका निभाई है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
King का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
18 mins agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
16 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
19 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
20 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
21 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
22 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
23 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
23 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines