Do Aur Do Pyaar Movie Review: विद्या बालन (Vidya Balan), इलियाना डिक्रूज (Ileana D’Cruz), प्रतीक गांधी (Pratik Gandhi) और सेंधिल राममूर्ति (Sendhil Ramamurthy) की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘दो और दो प्यार’ (Do Aur Do Pyaar) रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म प्यार के बारे में है जिसमें कॉमेडी का तड़का तो लगाया गया है, साथ ही रियलिस्टिक चीजों को भी दर्शाया गया है। फिल्म में आपको उलझे हुए रिश्ते, उनमें आई मुश्किलें और कैसे वो आपको मुस्कुराने का मौका देते हैं ये सब देखने को मिलेगा। ‘दो और दो प्यार’ काव्या गणेशन और ओनिर बनर्जी की कहानी सुनाती है।
फिल्म में दिखे उलझे रिश्ते
काव्या फिल्म में डेंटिस्ट है तो ओनिर बिजनेसमैन। इन दोनों की शादी को 12 साल बीत चुके हैं और इनकी केमिस्ट्री पूरी तरह से बुझ चुकी है। दोनों आपस में बात तक नहीं कर पाते। ऐसे में काव्या को एक फोटोग्राफर से प्यार होता है और ओनिर भी एक स्ट्रग्लर एक्ट्रेस नोरा में इंटरेस्ट लेने लगता है। हालांकि, ये दोनों एक-दूसरे को अपने दूसरे रिश्ते के बारे में नहीं बता पाते। इन दोनों को उस मौके की तलाश रहती है जब ये अपने तलाक का फैसला सुना सकें। इसी बीच स्टोरी में एक बड़ा ट्विस्ट आता है और उनके परिवार में एक हादसा हो जाता है। वहां जाने के बाद इन दोनों को अहसास होता है कि जिंदगी की भाग-दौड़ में ये एक दूसरे से प्यार करना ही भूल गए।
कहानी से मिली बड़ी सीख
फिर जिस बंधन से ये छुटकारा पाना चाहते थे उसी के लिए अपने नए पार्टनर से बचना चाहते हैं। कहानी के जरिए ये बताने की कोशिश की गई है कि जरूरी नहीं हैप्पी एडिंग से ही खुशी मिले। ये कहानी आपको इसलिए देखनी चाहिए क्योंकि ये रिश्तों को जज नहीं करती। बस आज के जमाने के बिखरते रिश्तों को एक बार फिर समेटने का सबक देती है। इस फिल्म को शीर्षा गुहा ठाकुरता (Shirsha Guha Thakurta) ने डायरेक्ट किया है।
यह भी पढ़ें: दुबई की बाढ़ में फंसी मशहूर एक्ट्रेस, वीडियो में दिखा डरावना मंजर; फैंस की हालत हुई पतली
कैसी है स्टार्स की परफॉरमेंस
फिल्म में सिनेमैटोग्राफी बेहद बढ़िया है। फिल्म में भर-भरकर विजुअल इफेक्ट्स नहीं डाले गए हैं और डायलॉग्स को भी जबरदस्ती नहीं भरा गया है। फिल्म में काव्या के किरादर में विद्या काफी सूट कर रही हैं। प्रतीक गांधी ने ओनिर के किरदार में फिर से सबके दिल जीत लिए हैं। स्ट्रगलर बनीं इलियाना डिक्रूज की परफॉरमेंस भी बढ़िया है। सेंथिल राममूर्ति भी कहानी को अच्छे से संभालते हुए नजर आए हैं। इस फिल्म को आपको जरूर देखना चाहिए क्योंकि ये उलझे रिश्तों की सुलझी कहानी है।
फिल्म को साढ़े तीन स्टार।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
48 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines