दुबई की बाढ़ में फंसी मशहूर एक्ट्रेस, वीडियो में दिखा डरावना मंजर; फैंस की हालत हुई पतली

Actress Stuck in Dubai Flood: टीवी की एक पॉपुलर एक्ट्रेस का शॉकिंग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक्ट्रेस दुबई की बाढ़ से अपने घर को बचाती हुई नजर आ रही हैं। टीवी की इस बहू को खतरे में देख अब फैंस का भी दिल घबरा गया है। सभी उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं।

Actress Stuck In Dubai Flood

मशहूर एक्ट्रेस का बाढ़ में फंसे हुए वीडियो वायरल, फैंस की बढ़ी टेंशन

Actress Stuck in Dubai Flood: दुबई में जरा सी बारिश के बाद क्या हाल हो गया है ये तो अब पूरी दुनिया जानती है। हाल ही में बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) ने खुद दुबई का वो खौफनाक नजारा दिखाया था, जिसे देखने के बाद फैंस भी होश खो बैठे थे। दुबई में बाढ़ भी आ सकती है, ये किसी ने भी नहीं सोचा था। लेकिन अब जब बाढ़ आई है तो वहां फंसे लोगों का क्या हाल होगा? इसका अंदाजा अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो से लगाया जा सकता है। इस वीडियो को खुद टीवी की एक मशहूर एक्ट्रेस ने शेयर किया है, जो उस मुसीबत का करीब से सामना कर चुकी हैं।

विज्ञापन

दुबई की बाढ़ से एरिका फर्नांडिस का वीडियो वायरल

बता दें, जब दुबई में बाढ़ आई तो ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ (Kuch Rang Pyar Ke Aise Bhi) और ‘कसौटी जिंदगी की’ (Kasautii Zindagi Kay) की लीड एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस (Erica Fernandes) भी वहां मौजूद थीं। दरअसल, एक्ट्रेस काफी समय पहले ही दुबई शिफ्ट हो चुकी हैं। अब वो काम के सिलसिले में ही मुंबई आती हैं। ऐसे में जब दुबई में बाढ़ आई तो एक्ट्रेस वहीं अपने दुबई वाले घर में थीं। अब उन्होंने उस दिन का शॉकिंग वीडियो शेयर कर अपने साथ हुई पूरी घटना सुनाई है। एक्ट्रेस को पहले तो बारिश में बड़ा मजा आ रहा था और वो बालकनी में बैठकर समोसों को एन्जॉय करते हुए मौसम के मजे ले रही थीं। लेकिन फिर इस बारिश ने भायक रूप ले लिया।

विज्ञापन

एक्ट्रेस ने सुनाई 16 अप्रैल की भयानक कहानी

उनकी खुशी की वजह देखते ही देखते टेंशन का कारण बन गई। अब इस घटना पर एक्ट्रेस ने लम्बा-चौड़ा पोस्ट लिखा है जो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एरिका ने लिखा- ‘मैं उन सभी लोगों के लिए आभार जताना चाहती हूं जिन्होंने दुबई में आए तूफान के दौरान हमारा हालचाल लिया। शुरुआत कभी-कभी होने वाली बारिश में बिताए फन वे में हुई थी, लेकिन यह बाद में एडवेंचर बन गया। यह सिर्फ कोई बारिश नहीं थी, यह नेचुरल था और इसने UAE के अधिकांश हिस्से को प्रभावित किया। इसकी शुरुआत 16 अप्रैल को लगभग 12:45 बजे हल्की हवा के साथ हुई, फिर बिजली गिरी और बारिश हो गई। वक्त बीतता गया बारिश तेज होती रही, में एक्साइटेड थी क्योंकि मुझे बारिश पसंद है। कुछ घंटों बाद ही काले बादलों ने शहर को ढक दिया और चंद मिनटों में दिन में रात हो गई।’

विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस को हुई एक्ट्रेस की चिंता

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘यह सबसे मजबूत दौर था। हवाएं बेहद तेज थीं, चीजों को खिलौनों की तरह उड़ा रही थी। हमने जल्दी बालकनी की सभी चीजों को सेक्योर किया, दूसरों की बालकनी से फर्नीचर और बाकी चीजों को उड़ते हुए देखा। अचानक कुछ भी दिखना बंद हो गया। बारिश के मजे लेने के बावजूद, कुछ ही देर में डर घर कर गया। हम अपने घर में लीक हो रहे पानी को साफ करने लगे। शुक्र है, हम सभी सुरक्षित हैं। आइए उन सभी को भी याद करते हैं जिन्होंने बाढ़ में अपनी जान गवा दीं।’ अब एक्ट्रेस का ये पोस्ट देखने के बाद फैंस भगवान का शुक्रिया अदा कर रहे हैं कि उन्हें कुछ नहीं हुआ। साथ ही यूजर्स एक्ट्रेस को अपना ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ