Diwali 2025 Party: एकता कपूर की दिवाली पार्टी टीवी की दुनिया की सबसे शानदार दिवाली पार्टी होती है. हर साल एकता टीवी सेलेब्स और अपने खास दोस्तों के लिए इस पार्टी को होस्ट करती हैं. टीवी से लेकर फिल्मी दुनिया के सितारे इस पार्टी में आकर चार चांद लगा देते हैं. इस साल भी एकता ने बेहतरीन दिवाली पार्टी होस्ट की और इस दौरान टीवी के कई जाने-मानें सितारों ने आकर रोशनी बिखेरी. इस पार्टी में ‘राइज एंड फॉल’ के विनर अर्जुन बिजलानी से लेकर करण कुंद्रा तक शामिल हुए. चलिए जानते हैं एकता कपूर की इस दिवाली पार्टी में कौन-कौन शामिल हुआ?
करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश
टीवी के मशहूर कपल करण और तेजस्वी एकता कपूर की दिवाली पार्टी में एक-साथ नजर आए. ब्लैक कलर की साड़ी में तेजस्वी बला की खूबसूरत दिखाई दीं. वहीं इस दौरान करण ने पेस्टल ऑफ व्हाइट कलर का कुर्ता कैरी किया.
यह भी पढ़ें: Diwali 2025: दिवाली आज, जानें लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा का मुहूर्त, पूजन विधि, मंत्र और आरती
माहिरा शर्मा
‘बिग बॉस 13’ फेम माहिरा शर्मा ने इस दिवाली पार्टी में येलो कलर का अनारकली सूट कैरी किया. येलो कलर के आउटफिट में माहिरा बेहद खूबसूरत लगीं. वहीं एक्ट्रेस ने हाथों में येलो कलर की ही चूड़ियां भी कैरी कीं. माहिरा ने अपने लुक से पार्टी में चार चांद लगा दिए.
धनश्री वर्मा
धनश्री ने दिवाली पार्टी में गुलाबी लाल रंग की स्ट्रक्चर्ड साड़ी और कढ़ाई वाला ब्लाउज कैरी किया. हाथ में फूलझड़ी पकड़े धनश्री ने पोज भी दिए. सोशल मीडिया पर धनश्री का वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो पैप्स के सामने दिवाली का जश्न मनाती दिखाई दे रही हैं.
हुमा कुरैशी-रचित सिंह
फिल्म एक्ट्रेस हुमा कुरैशी इस दिवाली पार्टी में अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड रचित सिंह के साथ नजर आईं. रचित ने जहां ब्लैक कलर का कुर्ता पहना, वहीं हुमा ने ब्लू कलर का सूट कैरी किया. दोनों ने पैप्स के सामने साथ में पोज दिए.
अर्जुन बिजलानी-नेहा स्वामी
राइज एंड फॉल के विनर अर्जुन बिजलानी इस पार्टी में अपनी पत्नी नेहा स्वामी के साथ पहुंचे. अर्जुन ने क्रीम रंग की शेरवानी पहनी और नेहा क्रीम कलर के हैवी लहंगे में नजर आईं. दोनों बेहद खूबसूरत लगे. वहीं साथ में पोज देते हुए दोनों पति-पत्नी ने पार्टी में रोशनी बिखेर दी.
करण पटेल-अंकिता भार्गव
करण और अंकिता भी इस दिवाली पार्टी में शामिल हुए. एकता कपूर की इस पार्टी में दोनों ने ब्लैक कलर का आउटफिट कैरी किया. करण और अंकिता साथ में बेहद खूबसूरत लगे. सोशल मीडिया पर दोनों की बॉन्डिंग का वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: Diwali 2025: दिवाली के दिन इन 5 स्थानों पर जरूर जलाएं दीपक, दूर होगी दरिद्रता मिलेगा देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियोज
सोशल मीडिया पर एकता कपूर की पार्टी की खूब सारी फोटोज और वीडियोज वायरल हो रही हैं. इनमें टीवी के सुपरहिट सितारों ने दिवाली लुक से लाइमलाइट लूट ली. टीवी के साथ-साथ इस पार्टी में फिल्म एक्ट्रेस हुमा कुरैशी और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड की फोटोज भी काफी वायरल हो रही हैं.
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
3 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
7 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
10 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
11 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
11 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
17 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines