Diwali 2025: दिवाली का त्योहार 20 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा. इस दिन नए कपड़े पहन हिंदू धर्म के लोग भगवान राम की पूजा करते हैं. वहीं दीए जलाकर और पटाखे जलाकर धूमधाम से ये पावन पर्व मनाया जाता है. बॉलीवुड में भी दिवाली की अलग धूम देखने को मिलती है. कुछे सेलेब्स ऐसे भी हैं जो शादी के बाद पहली दिवाली मनाने जा रहे हैं. आज हम आपको उन्हीं सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी शादी के बाद ये पहली दिवाली है. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?
अरमान मलिक
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरमान मलिक भी इस साल अपनी पत्नी आशना श्रॉफ के साथ शादी के बाद पहली दिवाली मनाते नजर आएंगे. अरमान ने इस साल जनवरी में अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड और इंफ्लुएंसर आशना श्रॉफ से शादी की थी. अब ये सेलिब्रिटी कपल शादी के बाद साथ में अपनी पहली दिवाली मनाएंगे.
हिना खान
हिना खान ने अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ इसी साल 4 जून को शादी की थी. हिना ने अपने घर में परिवार की मौजूदगी में रॉकी से शादी की थी. इसके बाद हिना ने अपनी शादी की फोटोज शेयर कर सोशल मीडिया पर फैंस को खुशखबरी सुनाई थी. हिना और रॉकी की भी शादी के बाद पहली दिवाली है.
यह भी पढ़ें: Diwali 2025: दिवाली पर घर आए मेहमानों को देना चाहते हैं गिफ्ट? ये हैम्पर्स हैं आपके लिए बेस्ट
दर्शन रावल
सिंगर दर्शन रावल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. दर्शन ने अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड धरल से जनवरी में शादी की थी. दर्शन और धरल ने करीबी दोस्त और फैमिली की मौजूदगी में 7 फेरे लिए थे. अब ये कपल भी इस साल शादी के बाद पहली दिवाली मनाते नजर आने वाले हैं.
प्रतीक बब्बर
मशहूर एक्टर प्रतीक बब्बर ने इस साल 14 फरवरी को एक्ट्रेस प्रिया बनर्जी संग 7 फेरे लिए थे. प्रतीक ने प्रिया के साथ शादी अपनी दिवंगत मां स्मिता पाटिल के मुंबई वाले घर में की थी. प्रतीक और प्रिया की भी शादी के बाद ये पहली दिवाली है.
यह भी पढ़ें: Diwali 2025: दिवाली पर रंग-बिरंगी झालर नहीं, इन ट्रेंडिंग लाइटों से करें घर की सजावट
अविका गौर
टीवी की ‘बालिका वधू’ अविका गौर ने अपने बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी से हाल ही में 30 सितंबर को शादी की थी. दोनों ने टीवी के रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ के सेट पर नेशनल टीवी पर शादी रचाई थी. अब शादी के बाद अब अविका और मिलिंद की ये पहली दिवाली है जो वो साथ में मनाने वाले हैं.
संबंधित खबरें
क्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
3 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
3 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
4 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
4 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
6 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
14 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
15 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
19 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
20 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines