सीरियल क्वीन Ekta Kapoor की Diwali Party में सेलेब्स का जलवा, मौनी और कृति ने लगाया ग्लैमर का तड़का

Ekta Kapoor Diwali Party: बीती रात टीवी इंडस्ट्री की सीरियल क्वीन एकता कपूर ने भी एक ग्रैंड दीपावली का आयोजन किया, जिसमें कई सितारों ने शिरकत की।

Ekta Kapoor Diwali Party

image credit: social media

Ekta Kapoor Diwali Party: देशभर में खुशियों का त्योहार दिवाली धूमधाम से मनाने की शुरुआत हो गई है। कल यानि 12 अक्टूबर को देशभर में दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। हालांकि बॉलीवुड की दुनिया में इसकी शुरुआत तीन-चार दिन पहले से हो गई है। सबसे पहले मनीष मल्होत्रा ने पार्टी का आयोजन किया, इसके बाद सेलेब्स के घर में दिवाली पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। फिल्म जगत की दीपावली पार्टी में नामचीन सितारे चार चांद लगा रहे हैं। बीती रात टीवी इंडस्ट्री की क्वीन एकता कपूर ने भी एक ग्रैंड दीपावली पार्टी (Ekta Kapoor Diwali Party) का आयोजन किया, जिसमें कई सितारों ने शिरकत की। आइये तस्वीरें देखते हैं-

विज्ञापन

अवनीत कौर

विज्ञापन

एकता कपूर की दिवाली पार्टी में अवनीत कौर शामिल हुईं। फ्लोरल लहंगे में अवनीत बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। डीप नेक ब्लाउज और ऑरगेंजा दुप्पटे के साथ उनका ट्रेडिशनल लुक खूबसूरत दिख रहा था।

विज्ञापन

ऋचा चड्ढा- अली फजल

निर्माता एकता कपूर की दीपावली पार्टी में एक्टर अली फजल अपनी पत्नी व एक्ट्रेस रिचा चड्ढा के साथ नजर आए। इस मौके पर दोनों ने ट्रेडिशनल आउटफिट पहना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

करण जौहर

पार्टी में फिल्म निर्माता व निर्देशक करण जौहर ने भी उपस्थिति दर्ज कराई। ब्लैक कलर के कुर्ते और पैंट में वह काफी हैंडसम दिख रहे थे।

विज्ञापन

शिल्पा शेट्टी- राज कुंद्रा

विज्ञापन

इस पार्टी में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी अपने पति राज कुंद्रा और बहन शमिता शेट्टी के साथ शामिल हुईं। इस मौके पर उन्होंने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी हुई थी, वहीं राज भी ब्लैक आउटफिट में नजर आए।

विज्ञापन

ऋत्विक धनजानी

एकता की पार्टी में ऋत्विक धनजानी ने भी शिकरत की। इस दौरान वह ग्रे कलर के ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आए।

विज्ञापन

भूमि पेडनेकर

वहीं भूमि ने हॉट पिंक कलर की ट्रेडिशनल ड्रेस पहनी थी। इस दौरान उन्होंने गले में गोल्डन कलर का चोकर कैरी किया।

विज्ञापन

तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा

विज्ञापन

पावर कपल तेजस्वी और करण भी इस पार्टी का हिस्सा बने। करण ने इस दौरान इंडो-वेस्टर्न ड्रेस कैरी किया तो वहीं तेजस्वी ब्लू कलर के लहंगे में नजर आईं।

विज्ञापन

दिशा पाटनी

पार्टी में दिशा पाटनी काफी हॉट लग रही थीं। उन्होंने बॉटल ग्रीन कलर की बॉर्डर वाली साड़ी कैरी की थी।

विज्ञापन

कृति सेनन

विज्ञापन

कृति सेनन इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने ब्लैक कलर का लहंगा कैरी किया था, जिसपर सिल्वर से हैवी वर्क था। स्मोकी आई मेकअप में वह खूबसूरत लगीं।

विज्ञापन

मौनी रॉय

पार्टी में मौनी का लुक भी चार चांद लगा रहा था। उन्होंने व्हाइट कलर का हैवी वर्क का लहंगा कैरी किया था। इसके साथ एक्ट्रेस ने हैवी नेकलेस से लुक को पूरा किया।

विज्ञापन

दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया

विज्ञापन

एकता की पार्टी का हिस्सा दिव्यांका और विवेक दहिया भी रहे। दोनों खूबसूरत से ब्लू आउटफिट में लाइमलाइट का हिस्सा रहे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ