Sara Ali Khan Looks For Diwali 2023: दिवाली (DIWALI) का त्यौहार सिर पर है। हर तरफ पार्टी ही पार्टी हो रही हैं। बॉलीवुड सितारे भी जमकर दिवाली का जश्न मना रहे हैं। हाल ही में सारा अली खान ( Sara Ali Khan) के घर पर भी दिवाली पार्टी हुई है। जहां बी- टाउन की सभी बड़ी हस्तियां सज-धजकर पहुंची थीं। वहीं, अगर आपको भी कोई दिवाली पार्टी अटेंड करनी है और आपको भी अपने परफेक्ट दिवाली लुक के लिए कोई आईडिया चाहिए तो आप भी सारा अली खान के ये ट्रेडिशनल लुक ट्राई कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 11 साल बाद दिवाली पर Tiger 3 तोड़ेगी रिकॉर्ड, आखिर मेकर्स ने लक्ष्मी पूजा के दिन क्यों लिया ऐसा रिस्क
पिंक लहंगा
इस खूबसूरत पिंक लहंगे और एसिमिट्रिकल-हेम ब्लाउज के साथ सारा का लुक बेहद खूबसूरत लग रहा है। साथ ही मैचिंग दुपट्टा उनके लुक को और भी खास बना देता है। वहीं, उन्होंने एक सुंदर चोकर और स्टेटमेंट रिंग के साथ अपने लुक को पूरा किया है।
लाल लहंगा चोली
सारा अली खान का ये लाल रंग का लहंगा चोली भी दिवाली के लिए शानदार ऑप्शन हो सकता है। मैचिंग दुपट्टे के साथ उनका एथनिक लुक न्यूली मैरिड के लिए एकदम परफेक्ट है। साथ ही प्यारा सा मांग टीका पेयर कर एक्ट्रेस ने इसे और भी अट्रैक्टिव बना दिया है। ड्रामेटिक आई मेकअप और बाउंसी हेयर डू के साथ उनका लुक और भी उभरकर आ रहा है।
केप जैकेट वाला लुक
सारा इस फोटो में मैचिंग केप जैकेट और सेक्विन ब्लाउज के साथ एक खूबसूरत लहंगा कैरी किए हुए नज़र आ रही हैं। गोल्डन कढ़ाई और फ्लोरल वर्क के साथ उनका ये ऑउटफिट लाइमलाइट लूटने के लिए परफेक्ट चॉइस हो सकती है। एक्ट्रेस की इस तस्वीर से ड्रेस के साथ हेयर स्टाइल को लेकर भी आप आईडिया ले सकते हैं। कैसे सारा ने बड़े खूबसूरत तरीके से अपने बालों को बांधा हुआ है।
स्कर्ट और ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज
सारा ने पेस्टल लहंगे से एक बार सेट कर दिया है। उन्होंने स्कर्ट को मैचिंग ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज के साथ पेयर किया है। साथ ही उन्होंने जिस तरह से अपने दुपट्टे को स्टाइल किया है वो काफी बढ़िया और फैंसी लग रहा है। उनका ये लुक भी सभी को पसंद आएगा तो दिवाली के लिए एक बेहतरीन चॉइस हो सकती है।
शरारा लुक
एक्ट्रेस का ये वाइट शरारा देखकर कोई इसकी तारीफ न करे ये तो हो ही नहीं सकता। जिस तरह से उन्होंने चिकन की कढ़ाई का खूबसूरत शरारा स्टाइल किया है वो एकदम एलिगेंट लग रहा है। साथ ही इस पर लगा गोल्डन लेस इस ऑउटफिट को और भी हाईलाइट कर रहा है। शरारे के ऊपर दुपट्टे को फुल लेंथ जैकेट से रिप्लेस कर आप भी इसे मॉडर्न टच दे सकते हैं।
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
52 mins agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
1 hr agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
3 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
3 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
5 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
5 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
6 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
9 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
10 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines