Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस सीजन 19’ को लेकर मेकर्स की तैयारी शुरू हो गई है। एक-एक कर सभी बड़े सेलेब्स को इस शो के लिए अप्रोच किया जा रहा है। हर रोज उन सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं, जिन्हें सलमान खान के शो का ऑफर मिल रहा है। इसी बीच अब उन एक्टर्स को लेकर भी जानकारी आने लगी है, जो इस शो के ऑफर को ठुकरा रहे हैं। अब खबर आई है कि दिव्यांका त्रिपाठी के एक्स बॉयफ्रेंड को भी इस रियलिटी शो में शामिल होने का ऑफर मिला है।
शरद मल्होत्रा ने ठुकराया बिग बॉस का ऑफर!
‘बिग बॉस’ से जुड़ी सभी अपडेट देने वाले सोशल मीडिया पेज के मुताबिक, अब एक्टर शरद मल्होत्रा को भी सलमान खान के रियलिटी शो के लिए अप्रोच किया गया है। शरद मल्होत्रा टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। उन्होंने कई सुपरहिट शोज दिए हैं और ऐसे में मेकर्स चाहते हैं कि शरद इस शो के लिए हामी भर दें। हालांकि, कहा तो ये भी जा रहा है कि एक्टर शरद मल्होत्रा ने ‘बिग बॉस सीजन 19’ के ऑफर को ठुकरा दिया है। बताया जा रहा है कि शरद ने ये शो करने से साफ-साफ इंकार कर दिया है।
अरिश्फा खान की चल रही मेकर्स से बातचीत
शरद मल्होत्रा ‘बिग बॉस’ नहीं करना चाहते हैं। आपको बता दें, शरद मल्होत्रा के अलावा मेकर्स ने पॉपुलर एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अरिश्फा खान को भी अप्रोच किया है। अरिश्फा खान सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। अरिश्फा के इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन फॉलोअर्स हैं और ऐसे में वो शो के लिए मुनाफे का फायदा साबित हो सकती हैं। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, अरिश्फा खान और बिग बॉस के मेकर्स के बीच बातचीत चल रही है।
सलमान खान जल्द शूट करेंगे प्रोमो
अगर सब कुछ ठीक रहा तो अरिश्फा खान ‘बिग बॉस सीजन 19’ में नजर आ सकती हैं। हालांकि, अभी तक उनकी शो में एंट्री कन्फर्म नहीं हुई है। ये बात अलग है कि बिग बॉस के फैंस और अरिश्फा खान के फैंस इस खबर से एक्साइटेड हो गए हैं। आपको बता दें, शो को लेकर ये भी कहा जा रहा है कि जल्द ही सलमान खान प्रोमो शूट करने वाले हैं और 19 जुलाई से ये सीजन शुरू हो जाएगा।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
6 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
7 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
7 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
9 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
10 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
10 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
11 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
12 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
12 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines