Vivian Dsena ने Madhubala और Shakti की एनिवर्सरी पर शेयर किया पोस्ट
विवियन डिसेना ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस के लिए एक नोट लिखा है। विवियन ने कहा कि एक शांत पल में बैठकर, अब तक की जर्नी पर विचार करते हुए और आप सभी ने जो अटूट प्यार और लॉयल्टी मुझे दिखाई है, उससे अभिभूत हुए बिना रहना नामुमकिन है। हर शब्द, हर मैसेज, हर साइलेंट प्रेयर- आज मैं जो आदमी हूं, आपने उसे आकार देने में मदद की है। और आप सभी को एक बार फिर मधुबाला और शक्ति की एनिवर्सरी मनाने के लिए एक साथ आते देखना, इतने प्यार के साथ ट्रेंड करना- ये मेरे लिए उससे कहीं ज्यादा मायने रखता है, जितना मैं बयां कर सकता हूं। मेरे साथ इस रास्ते पर चलने के लिए शुक्रिया। मैं आपको देखता हूं। मैं आपको महसूस करता हूं। हमेशा।
https://www.instagram.com/p/DKUWowYtUzN/?hl=en&img_index=5