The Village Teaser Release: आज का समय तेजी से ओटीटी (OTT) की तरफ बढ़ता जा रहा है। लोग ओटीटी पर अपने पसंद के कंटेंट आसानी से देख लेते हैं। ऐसे में एंटरटेनमेंट से जुड़े लोग अब ज्यादातर फिल्में और सीरीज ओटीटी के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज करते हैं। ओटीटी देखने वाले दर्शकों की पसंद भी अलग-अलग ही होती है। किसी को रोमांस पसंद होता है तो किसी को क्राइम, किसी को थ्रिल तो किसी को साइंस फिक्शन, लेकिन इन लोगों में ऐसे भी बेहद से लोग शामिल हैं, जिनको हॉरर कंटेंट बेहद पसंद होता है और वो हर तरह की हॉरर फिल्मों और सीरीज को देखना पसंद करते हैं।
ऐसे में अगर आप भी ऐसे ही दर्शकों में शामिल हैं और हॉरर में कुछ अलग तरह का एक्सपीरियंस करना चाहते हैं तो आज हम आपको एक ऐसी ही वेब सीरीज के बारे में बातने जा रहे हैं, जो आपके रातों की नींद उड़ा देंगी। हाल में इस सीरीज का रोंगटे खड़े कर देने वाला टीजर रिलीज हुआ है, जिसके बाद इस सीरीज के लिए फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। ये एक तमिल हॉरर सीरीज है।
तमिल हॉरर सीरीज का धमाकेदार टीजर रिलीज
मिलिंद राऊ (Milind Rau) के डायरेक्शन में बनी इस हॉरर सीरीज का नाम ‘द विलेज’ (The Village) है, जिसका हाल में दिल दहला देने वाला टीजर रिलीज किया गया है, जिसके बाद अब हॉरर फैंस इस सीरीज के रिलीज होने का वेट कर रहे हैं। इस सीरीज की खास बात ये है कि ये अश्विन श्रीवत्संगम, विवेक रंगाचारी, और शमिक दासगुप्ता के इसी नाम के ग्राफिक हॉरर नोवेल पर आधारित है।
यह भी पढ़ें: समलैंगिकता पर आधारित हैं ये Web Series, अलग-अलग कहानियों में दिखी ‘गे रिलेशनशिप’ की झलक
सीरीज में ये स्टार्स आएंगे नजर
‘द विलेज’ (The Village) में नजर आने वाले स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें दिव्या पिल्लई, आझिया, आडुकलम नरेन, जॉर्ज मायन, पी.एन. सनी, मुथुकुमार के., कलैरानी एस.एस., जॉन कोक्कन, पूजा , वी. जयप्रकाश, अर्जुन चिदम्बरम, और थलाइवासल विजय जैसे बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं।
कब और कहां रिलीज होगी सीरीज
‘द विलेज’ (The Village Release Date) की रिलीज डेट के बारे में बात करें तो, ये सीरीज़ 24 नवंबर को प्राइम वीडियो रिलीज होने वाली है, जो भारत समेत दुनिया भर के 240 देशों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म को तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में डब किया गया है। (The Village Teaser Release)
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
2 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
6 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
8 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
9 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
9 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
15 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines