Vandana Saini
मेरा नाम वंदना सैनी है। मैं पिछले सात साल से मीडिया से जुड़ी हुई हूं और India News, Patrika जैसे संस्थानों के साथ काम कर चुकी हूं। अब मैं News24 के साथ काम कर रही हूं।
Read More---विज्ञापन---
Web Series Based on LGBTQ: काफी समय में हमारे देश में समलैंगिक रिश्तों को लेकर जंग सी छिड़ी हुई है, जिसको लेकर कोर्ट तक का दरवाजा खटखटाया जा चुका है। ऐसे में बी-टाउन भी इस तरह के टॉपिक से अछूता नहीं हैं। ऐसे में ओटीटी के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर आपको हर दिन या हर हफ्ते ऐसे नए-नए कंटेंट देखने को मिल लाएंगे, जिनमें से LGBTQ पर आधारित कई तरह की कहानियां होती हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो गे रिलेशनशिप पर आधारित हैं और ये सीरीज आपको ओटीटी पर आसानी से देखने को मिल जाएंगी।
हालांकि, इस वेब सीरीज की कहानी क्रिकेट पर आधारित है, लेकिन वेब सीरीज इनसाइड एज के ‘सीजन 3’ में गे रिलेशनशिप पर आधारित स्टोरी को दिखाया गया है, जिसको आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।
इस सीरीज की कहानी भी समलैंगिकता पर आधारित है, जिसको जी 5 पर देखा जा सकता है। इस सीरीज में भी दो लड़कों के बीच की लव फीलिंग्स को अलग अंदाज में दिखाने की कोशिश की गई है।
‘अरेंज्ड मैरिज’ वेब सीरीज की कहानी भी गे रिलेशनशिप पर आधारित है, जिसको दर्शक जी 5 पर देख सकते हैं। इस सीरीज में अली फजल एक गे का किरदार निभा रहे हैं, जिसके किरदार और अभनिय को खूब पसंद किया गया था।
यह भी पढ़ें: Diwali पर ये फिल्में OTT पर जमकर मचाएंगी धमाल, छुट्टियों में करें बिंज वॉच
‘हिज स्टोरी’ वेब सीरीज की कहानी भी दो लड़कों की प्रेम कहानी पर आधारित है, जिसको ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी पर आसानी से देख सकते हैं। इसको भी काफी अच्छी रेटिंग मिली थी।
हॉटस्टार पर नजर आने वाली फेमस वेब सीरीज ‘मेड इन हेवन’ की कहानी भी समलैंगिकता पर आधारित है, जिसमें गे रिलेशनशिप को सेंटर में रख कर दिखाया गया है।
‘रोमिल एंड जुगल’ ये दो लड़के एक दूसरे से प्यार करते हैं, जिनकी कहानी को बेहद खूबसूरती के साथ इस दिखाया गया है, जिसको ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालजी पर देखा जा सकते हैं। (Web Series Based on LGBTQ)
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।