'मीडिया जरूर…', T-Series के मालिक से अलग हो रहीं दिव्या खोसला? एक्ट्रेस ने तलाक पर तोड़ी चुप्पी

Divya Khosla: दिव्या खोसला कुमार ने टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार संग तलाक की खबरों पर फाइनली चुप्पी तोड़ी है. वहीं एक्ट्रेस ने अपने एक्टिंग करियर पर भी बात की है. चलिए आपको भी बताते हैं दिव्या ने क्या कुछ कहा?

divya khosla kumar

दिव्या खोसला कुमार ने तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

Divya Khosla: टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार की पत्नी और बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार इन दिनों अपने फिल्मी करियर के लिए सुर्खियों में छाई हुई हैं. इस साल एक्ट्रेस की ‘एक चतुर नार’ फिल्म रिलीज हुई. ये फिल्म भले ही ज्यादा नहीं चली लेकिन मूवी में दिव्या खोसला की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई. दिव्या की एक्टिंग में इस फिल्म में काफी सुधार भी देखने को मिला. वहीं दिव्या की तलाक की खबरें भी अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं. अब फाइनली दिव्या ने भूषण कुमार संग अपने तलाक की खबरों पर रिएक्ट किया है. चलिए आपको भी बताते हैं दिव्या ने तलाक की खबरों पर क्या कुछ कहा?

एक्टिंग करियर पर की बात

दिव्या खोसला कुमार ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपने फिल्मी करियर और तलाक की खबरों पर खुलकर बात की है. आज तक की रिपोर्ट के अनुसार दिव्या ने अपने एक्टिंग करियर पर बात करते हुए कहा कि सबको पता है कि बॉलीवुड मगरमच्छों से भरा हुआ है. इंडस्ट्री में आकर आपको लगता है कि अगर आप इन लोगों से बचकर रहोगे तो सेफ रहोगे, लेकिन ये काफी मुश्किल होता है. मुझे लगता है कि आपको खुद के साथ सच्चा रहना चाहिए. मैं कभी भी काम के लिए अपनी आत्मा को नहीं बेचूंगी. अगर कुछ अच्छा होता है तो ठीक है अगर नहीं होता तो टेंशन नहीं लेना चाहिए. खुद पर भरोसा रखना चाहिए.

तलाक पर क्या बोलीं एक्ट्रेस?

दिव्या ने इस दौरान भूषण कुमार के साथ तलाक की खबरों पर भी बातें की. एक्ट्रेस ने कहा कि फिलहाल तो मेरा तलाक नहीं हो रहा है, लेकिन मीडिया जरूर मेरा तलाक करा देगी. ये पहली बार हुआ है जब दिव्या ने अपने तलाक की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है. बता दें दिव्या और भूषण की शादी साल 2005 में हुई थी. भूषण कुमार की बात करें तो वो एक फिल्म और म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं और टी-सीरीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं.

दिव्या का बॉलीवुड डेब्यू

बता दें दिव्या को आखिरी बार ‘एक चतुर नार’ फिल्म में देखा गया था. इस फिल्म में दिव्या ने एक चालाक लड़की का किरदार निभाया है. वहीं फिल्म में दिव्या के साथ नील नितिन मुकेश भी लीड रोल में हैं. आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर अपनी फैमिली के साथ बैठकर देख सकते हैं. बता दें दिव्या ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2004 में आई ‘अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों’ फिल्म से की थी. इसमें दिव्या के साथ अक्षय कुमार लीड रोल में थे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ