आलिया भट्ट की 'जिगरा' के फेक बॉक्स ऑफिस पर दिव्या का फूटा गुस्सा, पोस्ट शेयर कर पूछा पेड मीडिया से सवाल

Divya Khosla Instagram on Jigra: दिव्या खोसला ने फिल्म ‘जिगरा’ को देखने के बाद पेड मीडिया से सवाल पूछा है। एक्ट्रेस ने फिल्म देखने के दौरान की एक फोटो शेयर किया है। इस फोटो में दिव्या का फिल्म ‘जिगरा’ के बॉक्स ऑफिस पर गुस्सा फूटा है।

Divya Khosla Instagram on Jigra

Divya Khosla Instagram on Jigra

विज्ञापन

Divya Khosla Instagram on Jigra: आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म ‘जिगरा’ 11 अक्टूबर के रिलीज हो गई है। इस फिल्म को क्रिटिक्स की तरफ से कुछ खास रिव्यू नहीं मिलें हैं। थिएटर में फिल्म ‘जिगरा’ को देखने के लिए ज्यादा लोगों की भीड़ देखने को नहीं मिल रही है। जिन लोगों ने फिल्म को देखा है उनकी तरफ से रिव्यू शेयर किया जा रहा है। इसी तरह से दिव्या खोसला ने भी फिल्म ‘जिगरा’ को देखने के बाद अपने विचार सोशल मीडिया के जरिए शेयर किए हैं। फिल्म ‘जिगरा’ को देखने के बाद दिव्या ने गुस्सा भी जाहिर किया है। आइए देखते हैं कि एक्ट्रेस को कौन सी चीज नहीं भाई है।

दिव्या खोसला इंस्टाग्राम

दिव्या खोसला ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में एक्ट्रेस थिएटर में फिल्म ‘जिगरा’ देखने पहुंची हैं। इस दौरान थिएटर पूरा का पूरा खाली नजर आ रहा है। इस फोटो में दिव्या ने आलिया भट्ट के पास सच में जिगरा होने की बात लिखी और बोला कि उनके पास सच में जिगरा है। साथ ही फिल्म के फर्जी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नाराजगी जाहिर की है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Divya khossla (@divyakhossla)

दिव्या खोसला का फिल्म ‘जिगरा’ पर फूटा गुस्सा

दिव्या खोसला ने फोटो को शेयर करते हुए लम्बा चौड़ा कैप्शन भी लिखा, “जिगरा शो के लिए सिटी मॉल पीवीआर गई थी। थिएटर पूरी तरह खाली था। हर जगह थिएटर खाली हो रहे हैं। आलिया भट्ट में सच में बहुत जिगरा है। खुद ही टिकट खरीदें और फर्जी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को जारी कर दिया है। मुझे अफसोस है कि अब तक पेड मीडिया चुप क्यों है।”

विज्ञापन
Divya Khosla Instagram

Divya Khosla Instagram

जिगरा’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म ‘जिगरा’ के ऑफिसियल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात करें तो बहुत ही खराब कमाई हुई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ‘जिगरा’ का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सिर्फ 4.5 करोड़ रुपए ही हुआ है। फिल्म की कमाई छुट्टी वाले दिन भी उम्मीद से कई गुना कम हुई है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ