Divya Khosla-Bhushan Kumar: टी-सीरीज कंपनी की मालकिन और भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar) को लेकर एक बड़ी खबर आई जिसमें दावा किया गया कि दिव्या और भूषण के रिश्ते में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है और दोनों के बीच में दरार आनी शुरू हो गई है। एक Reddit पोस्ट में दावा किया गया था। अब इस खबर पर एक्ट्रेस ने खुद सच्चाई बयां करते हुए बड़ा खुलासा किया है। बता दें कि दिव्या खोसला कुमार अपनी पर्सनल लाइफ को काफी सीक्रेट रखती हैं लेकिन इस खबर के आने के बाद से सोशल मीडिया पर हलचल शुरू हो गई है।
सोशल मीडिया से मिला हिंट
दरअसल, Reddit पर एक इंटरनेट यूजर ने एक पोस्ट के जरिए इशारा दिया कि दिव्या खोसला कुमार और भूषण कुमार के रिश्ते में कुछ अनबन चल रही है। यूजर ने एक्ट्रेस की इंस्टाग्राम आईडी का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया, जिसने लोगों का ध्यान खींचना शुरू कर दिया। यूजर की पोस्ट में दावा किया गया कि दिव्या खोसला के नाम के साथ पति भूषण कुमार का सरनेम ‘कुमार’ नहीं था।
यह भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा ने दिया बेटे को जन्म, नाम रखा Akaay, जानें क्या होता है इसका मतलब?
टी-सीरीज को किया अनफॉलो?
इंटरनेट यूजर ने पोस्ट में दावा किया है कि एक्ट्रेस दिव्या कुमार ने अपने इंस्टाग्राम बायो से पति का सरनेम ‘कुमार’ हटा दिया है। साथ ही यह भी दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने पति भूषण कुमार की कंपनी टी-सीरीज और पहले म्यूजिक लेबल को भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अनफॉलो कर दिया है। Reddit पर शेयर हुई पोस्ट में लिखा है, ‘दिव्या खोसला अब दिव्या खोसला कुमार क्यों नहीं हैं? क्या दिव्या खोसला और भूषण कुमार तलाक लेने जा रहे हैं।’
सोशल मीडिया पर शुरू हुई हलचल
सोशल मीडिया पर इस पोस्ट के आते ही हलचल शुरू हो गई है। लोग भी जानने को उत्सुक हो गए कि क्या वाकई में दिव्या खोसला कुमार और भूषण कुमार के रिश्ते में दरार आनी शुरू हो गई है। फिलहाल इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार के एक प्रवक्ता ने ABP को दिए इंटरव्यू में बताया कि दिव्या खोसला के नाम से सरनेम हटाने की वजह ज्योतिष शास्त्र है। एक्ट्रेस ने ज्योतिष के कहने पर ऐसा किया है।
‘यारियां 2’ में दिखी थीं एक्ट्रेस
बता दें कि दिव्या खोसला कुमार बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टर्स में से एक हैं। पिछली बार उन्हें फिल्म ‘यारियां 2’ में बतौर लीड एक्ट्रेस देखा गया था। अपनी खूबसूरती के चलते दिव्या अक्सर ही लाइमलाइट में रहती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस अपने पति भूषण कुमार के लिए पब्लिकली प्यार जताने से कभी पीछे नहीं रहती हैं। इस बीच दोनों के अनबन की आ रही खबरें उनके फैंस का दिल तोड़ सकती है।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
3 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
4 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
4 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
6 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
7 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
8 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
9 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
9 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines