News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar: ‘बिग बॉस 18’ के पहले वीकेंड के वार को सिर्फ कुछ ही घंटे बचे हुए हैं। इस बार का बिग बॉस पहले ही दिन से काफी मजेदार और मसालेदार आ रहा है। ‘बिग बॉस 18’ को शुरू हुए एक हफ्ता हो गया है। अब बिग बॉस का पहला वीकेंड का वार आने वाला है। सलमान खान पहले वीकेंड को वार को होस्ट करने को तैयार हैं। बिग बॉस के पहले वीकेंड के वार में क्या-क्या खास होने वाला है। पहले वीकेंड के वार में टीवी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’, हाल ही में रिलीज हुई राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ की कास्ट नजर आने वाली है। इसके साथ-साथ सलमान खान घरवालों के साथ एक हफ्ते में हुई चीजों के बारे में बात करते हुए नजर आएगें। आइए आपको डिटेल में बताते हैं कि ‘बिग बॉस 18’ के पहले वीकेंड के वार में क्या-क्या खास होने वाला है।
सलमान खान वीकेंड के वार में सबसे पहले गुणरत्न सदावर्ते की पॉलिटिकल लाइफ के बारे में बात करते हुए नजर आएंगे। सलमान खान वकील से पूछते हैं, “क्या सच में सच में तुमसे सरकार डरती है।” इसका जवाब देते हुए गुणरत्न बोलते हैं कि मुंबई उनके ही ऑर्डर से चलती है। इसके बाद सलमान खान को हंसी आ जाती है। सलमान खान को हंसते हुए देखते हुए गुणरत्न सदावर्ते खुद हंसने लगते हैं। प्रोमो वीडियो देखते हुए लोग कॉमेंट कर रहे हैं कि सलमान खान को गुणरत्न को पॉलिटिकल करियर के बारे में जानने की उत्सुकता है।
वीकेंड के वार में सलमान खान शिल्पा शिरोडकर और अविनाश मिश्रा की लड़ाई के बारे में बात करेंगे। अविनाश मिश्रा क्लेम करते हैं कि अगर घर में राशन कम है तो बचे हुए आलू से एक्स्ट्रा डिश बनाने की कोई जरूरत नहीं है। इसपर शिल्पा शिरोडकर सफाई देती हुई नजर आ रही हैं। इसी बीच अविनाश और शिल्पा के बीच बहस हो जाती है। शिल्पा शिरोडकर दुखी होती हुई नजर आती हैं।
Promo #BiggBoss18 laughter Chefs and BiggBoss pic.twitter.com/bAW4H1u8fK
— The Khabri (@TheKhabriTweets) October 12, 2024
यह भी पढ़ें:Kajol के साथ सीढ़ियों पर हादसा, गिरते-गिरते बचीं एक्ट्रेस पर फिर भी हुआ बड़ा नुकसान!
रजत दलाल ने शिल्पा शिरोडकर को लोगों का स्टैंड ना लेने की वजह से सीनियर एक्ट्रेस को गलत शब्द बोले थे। इस पर भी सलमान खान वीकेंड के वार में बात करते हुए नजर आएंगे।
View this post on Instagram
वीकेंड के वार में सलमान खान घरवालों से एक टास्क कराते हुए नजर आएंगे। इस टास्क में घर के इस कंटेस्टेंट का मास्क उतारना होगा जो बिग बॉस के घर में सेफ खेल रहा है। इस टास्क के दौरान विवियन और चाहत के बीच लड़ाई होती हुई नजर आती है। क्योंकि चाहत टास्क के बीच में विवियन को फेंक बताती है। चाहत की इस बात से विवियन ट्रिगर हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें: Private: Mallika Sherawat की रियल लाइफ में है जीरो ग्लैमर, 170 करोड़ की मालिक ने खुद बताई सच्चाई
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।