Divya Agarwal: बिग बॉस ओटीटी की विजेता दिव्या अग्रवाल, आज यानी 6 दिसंबर को अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके को और भी खास बनाने के लिए उनके परिवार और दोस्तों ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। उनका बर्थडे बैश काफी धमाकेदार रहा, जिसमें इंडस्ट्री की कई नामी हस्तियां भी शामिल हुईं।
लेकिन ये मौका और भी खास तब बन गया जब उनके बॉयफ्रेंड अपूर्व पडगांवकर ने उन्हें सबके सामने शादी के लिए प्रपोज किया। अपने बैश के रेड कार्पेट पर पहुंचीं दिव्या ने पिंक कलर की शिमरी आउटफिट को चुना, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थीं। इसी दौरान पैपराजी के सामने उन्होंने अपनी उंगली में पहनाई गईं अंगूठी को फ्लॉन्ट किया। इस रिंग पर लिखा है ‘बाइको’, जिसका मराठी में मतलब होता है ‘पत्नी।’ इस दौरान दिव्या के चेहरे पर एक अलग ही मुस्कान देखने को मिली।
और पढ़िए – Manish Malhotra B’day Bash: करीना कपूर से लेकर शिल्पा शेट्टी तक हसीनाओं ने यूं बिखेरा जलवा
कौन हैं अपूर्व पडगांवकर
दिव्या अग्रवाल के बॉयफ्रेंड अपूर्व पडगांवकर पेशे से एक इंजीनियर हैं लेकिन बाद में वो एक व्यवसायी बन गए और आज वो रेस्टोरेंट के मालिक हैं, जिनके मुंबई में चार रेस्टोरेंट्स हैं।
दिव्या के बर्थडे बैश में उनके करीबी दोस्त निशांत भट, मूस जटाना, रिधिमा पंडित, ईशा गुप्ता, किश्वर मर्चेंट, विशाल आदित्य सिंह और डोनल बिष्ट सहित अन्य लोग शामिल हुए।
और पढ़िए – Bigg Boss 16: अंकित पर आया अर्चना का दिल, कर दी इस हॉलीवुड स्टार से तुलना
बिग बॉस ओटीटी जीतने के बाद, दिव्या कई वेब शोज में व्यस्त हैं और उन्होंने अपने अभिनय क्षमता से दर्शकों को प्रभावित किया है। कार्टेल से लेकर अभय सीजन 3 तक, दिव्या ने अलग-अलग भूमिकाओं में अपने अभिनय को साबित किया है। इसके अलावा उन्हें कई म्यूजिक एलबम्स में भी देखा गया है।
वरुण सूद संग थीं रिलेशनशिप में
दिव्या पहले वरुण सूद के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थीं और इसी साल मार्च में दोनों का ब्रेकअप हो गया।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
8 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
11 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
12 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
13 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
13 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
13 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
15 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
15 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
16 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines