Ritu Shaw
Read More
---विज्ञापन---
Manish Malhotra B’day Bash: मशहूर ड्रेस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा बॉलीवुड के पसंदीदा फैशन डिजाइनर हैं। शायद ही ऐसा कोई होगा जो उनके आउटफिट्स का फैन ना हो। उन्होंने 5 दिसंबर को अपना 55वां जन्मदिन मनाया और इस खास मौके के लिए उनके घर पर एक ग्रैंड पार्टी रखी गई, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारे शामिल हुए।
इस ग्रैंड बर्थडे बैश से कई वीडियोज सामने आई हैं, जिसमें सितारों का अपने-अपने अंदाज से कहर ढाते देखा गया। सोशल मीडिया पर इन सेलेब्स के स्पॉटेड वीडियोज काफी वायरल हो रहे हैं और नेटिजेंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
करीना कपूर खान मनीष मल्होत्रा की बर्थडे पार्टी में शामिल हुईं। इस दौरान वह अपनी बहन और बेस्ट फ्रेंड्स के साथ नजर आईं। क्लिप में बेबो के साथ मलाइका अरोड़ा और उनकी बहन अमृता अरोड़ा के साथ-साथ करिश्मा कपूर भी नजर आ रही हैं। सभी ने ब्लैक एंड व्हाइट का कॉम्बिनेशन करते हुए ट्विनिंग करने की कोशिश की और कैमरे के सामने जमकर पोज दिए। इतना ही नहीं करीना और मलाइका ने अपने ग्लैमरस लुक से सबका दिल जीत लिया।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
View this post on Instagram---विज्ञापन---
मनीष मल्होत्रा की बर्थडे पार्टी में शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान भी शामिल हुईं। ब्लैक कलर के आउटफिट में गौरी खान बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
जाह्नवी कपूर ने मनीष मल्होत्रा की बर्थडे पार्टी के लिए ऑरेंज कलर की बैकलेस ड्रेस को कैरी किया। इस दौरान वह उनकी बहन खुशी कपूर भी साथ नजर आईं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
View this post on Instagram---विज्ञापन---
वहीं फिटनेस फ्रीक शिल्पा शेट्टी भी मनीष मल्होत्रा की बर्थडे पार्टी में शामिल हुईं। पार्टी के लिए उन्होंने बेहद कूल लुक कैरी किया। शिल्पा के साथ उनकी बहन शमिता शेट्टी भी देखी गईं, जिन्होंने ब्लैक शॉर्ट ड्रेस पहन रखा था। शिल्पा शेट्टी को पैप्स के साथ हंसी मजाक करते हुए भी देखा गया।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।